{"_id":"5d6eb58c8ebc3e01622a0e85","slug":"inter-state-robbers-gang-caught-pratapgarh-news-ald2539165124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्तर्राज्यीय लुटेरों का गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्तर्राज्यीय लुटेरों का गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा
विज्ञापन
जेठवारा पुलिस द्वारा चोरी की बाइकों के साथ धरे गये आरोपी युवक।
- फोटो : PRATAPGARH
पुलिस ने अंतर्राज्यीय लुटेरों का गिरोह पकड़ा है। पकड़ेे गए सात बदमाशों के पास से लूट व चोरी की 12 बाइक और रुपये बरामद हुए हैं। गिरोह के अन्य लोगों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।
एएसपी पश्चिमी दिनेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि मानधाता की सीमा पर सरायनाहर राय के पास लुटेरों का गैंग एकत्र होने वाला है। इस सूचना पर जेठवारा थानाध्यक्ष पकड़ने के लिए निकले। रास्ते में संग्रामगढ़ व हथिगवां थानाध्यक्ष भी मिल गए। सभी बदमाशों को पकड़ने के लिए सरायनाहर राय पहुंचे।
कुछ देर बाद मानधाता की ओर से चार बाइक से सात लोग आते दिखे। करीब आने पर पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि चारों बाइक लूट व चोरी की हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने मनेहू से आठ चोरी की बाइक बरामद की। इन्हें घर के करीब खंडहर में छिपाकर रखा गया था। गैंग के सरगना कल्लन उर्फ कलानी ने बताया कि उसने अपने साथी आरिफ, बरकत व इकराम के साथ मिलकर सराय भीमसेन में टॉवर के पास एक व्यक्ति से शाम को दस हजार रुपये व मोबाइल लूटा था। विरोध करने पर मारापीटा था। रुपये खर्च हो गए।
विज्ञापन
केवल दो हजार बचे हैं। लगभग एक वर्ष पूर्व लक्ष्मणपुर से सगरासुंदरपुर जाने वाले मार्ग पर रघवापुर मोड़ पर महिला से मंगलसूत्र व दो अंगुठियां लूट ली थीं। कल्लन उर्फ कलानी ने बताया कि उसके सगे चाचा खुर्शीद के ऊपर गुजरात पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। वे लोग उन्हीं के साथ रहकर गुजरात व मुंबई में वाहन चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
जिले के अलावा प्रयागराज, अमेठी, रायबरेली समेत अन्य जनपदों से भी बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। कल्लन उर्फ कलानी इस गिरोह का सरगना है। पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय काम करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।