{"_id":"591751714f1c1b1d6885338b","slug":"inspection-of-health-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडा सीएचसी पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडा सीएचसी पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 14 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
शनिवार शाम सात बजे के करीब कुंडा सीएचसी में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। उनको देखते ही स्वास्थ्य कर्मचारियों से लेकर अफसरों में हड़कंप मच गया। हलाकि किसी प्रकार की खामी न मिलने पर उन्होंने संतोष जताया। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक से कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह शनिवार शाम करीब सात बजे इलाहाबाद से लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में कुंडा सीएचसी पड़ने के कारण वह औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। इमरजेंसी में बैठे चिकित्सक के साथ स्वास्थ्य कर्मचारी उन्हें देखकर हैरान हो गए। तत्काल इसकी जानकारी सीएचसी अधीक्षक को दी। आवास से वे भी अस्पताल पहुंच गए। अधीक्षक के साथ मंत्री अस्पताल का निरीक्षण करने लगे। मरीजों से मिलकर उनका हालचाल लिया। इलाज कैसे हो रहा है, बाहर की दवा लिखी जा रही है या नहीं।