फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Indubhal and Santosh Narayan elected as the President of Junior Bar Association

जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने इंदुभाल व संतोष नारायण महामंत्री निर्वाचित

Sun, 10 Jul 2022 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Indubhal and Santosh Narayan elected as the President of Junior Bar Association
कचहरी स्थित संकट मोचन में जूबाए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष इंदुभाल व महामंत्री संतोष नारायण का स्वा - फोटो : PRATAPGARH
जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के चुनाव में इंदुभाल मिश्र अध्यक्ष और संतोष नारायण मिश्र महामंत्री निर्वाचित हुए हैं। शुक्रवार रात करीब दो बजे मतों की गिनती पूरी होने के बाद परिणामों की घोषणा की गई। इस दौरान मतगणना में धांधली के आरोपों को लेकर भारी हंगामा हुआ।
विज्ञापन

ऐसे में वोटों की गिनती पूरी होने के बाद सिर्फ अध्यक्ष, महामंत्री और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के परिणामों की घोषणा की जा सकी। अन्य पदों के परिणामों की घोषणा शनिवार को की गई। एल्डर कमेटी ने उपाध्यक्ष पद पर पुनर्मतदान व प्रकाशन मंत्री पद की पुनर्मतगणना कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

कचहरी परिसर स्थित सेंट्रल बार के सभागार में जूनियर बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना रात करीब दो बजे तक चली। अध्यक्ष पद पर इंदुभाल मिश्र ने 1073 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अशोक कुमार पांडेय को 606 मत मिले। वहीं महामंत्री पद पर संतोष नारायण मिश्र ने 695 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। 526 वोट हासिल कर विवेक त्रिपाठी दूसरे नंबर पर रहे। इसी क्रम में विवेक शुक्ला 677 वोट हासिल कर वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना के दौरान कुछ प्रत्याशी धांधली का आरोप लगाने लगे। जिसे लेकर हंगामा भी हुआ। इस पर एल्डर कमेटी ने अध्यक्ष, महामंत्री और वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जीत की घोषणा करने के बाद अन्य पदों पर मतगणना रोक दी। अन्य पदों के लिए शनिवार को मतगणना पूरी की गई। कमेटी की ओर से संगठन के कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर जितेंद्र कुमार सैनी और सर्वेश कुमार शुक्ल के जीत हासिल करने की जानकारी दी गई। जितेंद्र को 660 और सर्वेश शुक्ल को 434 वोट मिले।
जबकि 790 वोट पाकर संतोष पांडेय कोषाध्यक्ष बने। 827 वोट हासिल कर शिवाकांत पांडेय शिवा संयुक्त मंत्री प्रशासन निर्वाचित हुए। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के पद पर वागीश मिश्र ने 954 वोट पाकर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजीत कुमार शर्मा को 851 वोट मिले। आधी रात के बाद परिणामों की घोषणा होने के बाद समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को फूल-मालाओं से लादने के साथ पटाखे दागकर खुशियां मनाईं।
उपाध्यक्ष पद पर पुनर्मतदान, प्रकाशन मंत्री की होगी पुनर्मतगणना
जूनियर बार एसोसिएशन के चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए पुनर्मतदान होगा, जबकि संयुक्त प्रकाशन मंत्री के पद पर पुनर्मतगणना कराई जाएगी। हालांकि अभी इसके लिए तारीख नहीं तय की गई है। उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रविकुमार द्विवेदी का नाम मतपत्र में नहीं था। मतदान के दौरान इसकी जानकारी हुई। तब सौ के करीब मतदाता वोट डाल चुके थे। रवि कुमार द्विवेदी ने इस पर आपत्ति की थी। ऐसे में शनिवार को एल्डर कमेटी ने इस पद पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया।

जबकि संयुक्त प्रकाशन मंत्री पद की मतगणना में कमेटी और प्रत्याशियों की गिनती में अंतर पाया गया। ऐसे में आपत्ति के चलते इस पद की वोटों की गिनती दोबारा कराने का निर्णय लिया गया है। एल्डर कमेटी के सदस्य विजयशंकर त्रिपाठी ने बताया कि पुनर्मतदान की तारीख बाद में निर्धारित की जाएगी। पुनर्मतगणना सोमवार को कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed