फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Incoming cable blew, the city shrouded in darkness as soon as evening

इनकमिंग केबल ब्लास्ट, आधे शहर की बत्ती गुल

Wed, 13 Jul 2022 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Incoming cable blew, the city shrouded in darkness as soon as evening
दहिलामऊ बिजली उपकेंद्र में मंगलवार की शाम इनकमिंग केबिल ब्लास्ट होने से अफरातफरी मच गई। केबिल से आग की लपटें उठने लगीं। उपकेंद्र में मौजूद कर्मचारियों ने किसी बाहर भागकर जान बचाई। घटना के चलते शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग को मरम्मत करने में पसीना छूटा। साढ़े चार घंटे बाद रात करीब साढ़े नौ बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली गुल होने से शाम के समय पानी की आपूर्ति भी नहीं हो सकी। इससे शहरियों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ी। गर्मी और उमस के कारण लोगों का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

दहिलामऊ विद्युत उपकेंद्र से आधे शहर को बिजली आपूर्ति की जाती है। शाम करीब पांच बजे तेज धमाके के बीच इनकमिंग केबिल से आग की लपटें उठनें लगी और जोरदार धमाका हुआ। आग की लपटें और धुएं का गुबार देख दहिलामऊ उपकेंद्र में तैनात कर्मचारियों में खलबली मच गई। वे उपकेंद्र छोड़कर भाग खड़े गए। केबिल ब्लास्ट होने के बाद उपकेंद्र के सारे फीडर ठप गए। शहर की बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन

शाम छह बजे के बाद शहर के अंबेडकर चौराहा, मीराभवन, कचहरी रोड, पीडब्ल्यूडी, शिवजीपुरम, दहिलामऊ, रोडबजे बस अड्डा सहित भीड़भाड़ वाले बाजारों में अंधेरा छा गया। कई अन्य मोहल्लों की भी बत्ती गुल हो गई। घंटेभर बाद भी बिजली नहीं आई तो लोग परेशान हो उठे। शहरियों ने उपकेंद्र पर फोनकर जानकारी लेनी शुरू कर दी। बताया गया कि उपकेंद्र में भारी तकनीकी खामी आ गई है। जेई ओपी गुप्ता व एसडीओ नगर अजीत सिंह यादव ने कर्मचारियों के साथ मरम्मत शुरू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 9 बजे तक मरम्मत का काम चलता रहा, मगर केबिल दुरुस्त नहीं हो पाई। बिजली आपूर्ति बहाल न होने से हजारों लोग बिजली के साथ पानी के लिए भी परेशान रहे। पानी के लिए मोहल्लों में लगे हैंडपंपों पर मशक्कत लोग करते दिखे। बिजली न होने के कारण कटरा रोड, करनपुर सिविल लाइन, मीरा भवन, कचहरी, शिवजीपुरम के लोग परेशान रहे। एसडीओ अजीत सिंह यादव ने बताया कि इनकमिंग केबिल ब्लास्ट होने से समस्या आई थी। साढ़े चार घंटे बाद रात साढ़े नौ बजे खराबी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed