{"_id":"5b26afa14f1c1b6c4d8b71b2","slug":"in-the-suspicion-of-theft-the-victim-was-beaten-with-a-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के शक में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के शक में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा

Updated Mon, 18 Jun 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैवाहिक कार्यक्रम में डीजे का सामान चोरी करने के शक में एक युवक को लोगों ने पेड़ से बांधकर पीटा। पिता बीच-बचाव करने पहुंचा तो उसके साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई की। आरोप है कि युवक की अंगूठी भी आरोपी छीन ले गए। पीड़ित युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के गहरौली निवासी रामबहादुर वर्मा के यहां शनिवार को बारात आई थी। बारात में डीजे का उपकरण चोरी हो गया। बारात में गांव का सूरज वर्मा पुत्र रमेश वर्मा भी आया था। डीजे के उपकरण चोरी की खबर मिलने के बाद बाराती और घराती मिलकर चोर की तलाश करने लगे। काफी प्रयास के बाद भी चोरी गया सामान नहीं मिला। ग्रामीणों की माने तो शक के आधार पर लोगों ने सूरज को दबोच लिया। उसे पेड़ से बांधकर पीटने लगे। डीजे के उपकरण की बाबत पूछताछ होने लगी। इस बीच सूरज का पिता रमेश पहुंच गया। वह लोगों से अपने बेटे को बेकसूर बताने लगा। उससे भी कुछ लोग हाथापाई करने लगे। फिलहाल ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद सूरज की जान बची। इस मामले में रमेश ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि सूरज की उंगली से अंगूठी लोगों ने निकाल ली। एसओ कोहड़ौर ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है।