फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   In the desire of a son, a hypocrite baba Harassed woman

प्रतापगढ़ : बेटे की चाहत में ढोंगी बाबा ने महिला की लूट ली अस्मत, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Thu, 23 Mar 2023 12:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Mar 2023 12:30 AM IST
सार

बेटे की चाहत में एक विवाहिता ढोंगी बाबा के जाल में फंस गई। दवा-इलाज व तंत्र मंत्र के बाद भी विवाहिता को मां बनने का सुख नसीब नहीं हुआ। आरोप है कि इसी का फायदा उठाते हुए बाबा ने महिला की अस्मत लूट ली।

विज्ञापन
In the desire of a son, a hypocrite baba Harassed woman
harassment - फोटो : social media

विस्तार

बेटे की चाहत में एक विवाहिता ढोंगी बाबा के जाल में फंस गई। दवा-इलाज व तंत्र मंत्र के बाद भी विवाहिता को मां बनने का सुख नसीब नहीं हुआ। आरोप है कि इसी का फायदा उठाते हुए बाबा ने महिला की अस्मत लूट ली। बुधवार को विवाहिता के घर पहुंचे ढोंगी बाबा को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


कोतवाली इलाके की विवाहिता को शादी के पांच वर्ष बाद भी गर्भ नहीं ठहरा। बच्चे के लिए वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। इस बीच कुछ लोगों की सलाह पर वह सुल्तानपुर जनपद के एक बाबा के जाल में फंस गई। ढोंगी बाबा ने उसे भरोसा दिलाया कि उसकी झाड़फूंक व ताबीज से उसे संतान का सुख जरूर मिलेगा। संतान की चाहत में विवाहिता काफी दिनों तक बाबा के संपर्क में रही। विवाहिता का आरोप है कि बाबा ने इलाज के लिए जड़ी-बूटी भी दी थी। आरोप लगाया कि उसने इस दौरान उसके साथ संबंध भी बनाए।
विज्ञापन


लंबा समय बीत जाने के बाद भी बच्चे की किलकारी सुनने को नहीं मिली। उसे अपने ठगे जाने का एहसास होने लगा। ऐसे में बुधवार को जब बाबा विवाहिता के घर पहुंचा तो लोगों का गुस्सा भड़क उठा। विवाहिता की आपबीती सुन ग्रामीणों ने बाबा को पकड़कर जमकर पीटा। फिर पुलिस के हवाले कर दिया। विवाहिता के पति की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed