फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   In the battle for supremacy, bitter gourd market became the arena

Pratapgarh News: वर्चस्व की जंग में करेला बाजार बना अखाड़े का मैदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
In the battle for supremacy, bitter gourd market became the arena
पट्टी कोतवाली का करेला बाजार अब लोगों के वर्चस्व की जंग में अखाड़े का मैदान बन रहा है। इसका असर व्यापारियों के कारोबार पर पड़ रहा है। अस्थायी पुलिस चौकी खुलने के बाद भी अक्सर होने वाली घटनाओं से बाजार के अमन चैन पर प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

एक वर्ष पूर्व बाजार स्थित पीएनबी बैंक में बदमाशों नें सेंध काटी, जिसका खुलासा आज तक नहीं हो सका। कुछ महीने पहले बाजार स्थित सैलून में दाढ़ी बनवा रहे पूरेदेवजानी के मैनुद्दीन पर जानलेवा हमला हुआ था। कई दिनों तक नाई ने अपनी दुकान ही नहीं खोली। पूरेदेवजानी के ही सगीर अहमद दवा लेने डॉक्टर के पास बाजार आए थे। क्लीनिक पर ही उनके ऊपर हमला हुआ। जिसमें डॉक्टर व दूसरे मरीज बाल बाल बचे थे। घटना से मरीज दहशत में आ गए। पूरेदेवजानी के ही आशीष तिवारी पर भी हमले का प्रयास हो चुका है। हाल ही में सरेआम मारपीट व फायरिंग की घटना में चार लोग घायल हो गए। घटनाओं से बाजारी में अफरा-तफरी व भय का माहौल बनता रहता है। व्यापारियों की सुरक्षा के मद्देनजर बाजार में अस्थाीय पुलिस चौकी का निर्माण कराया गया, लेकिन इसका भी खौफ नहीं दिख रहा। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस बाजार में घूमने वाले संदिग्धों की तलाशी ले। अराजकतत्वों की सघन चेकिंग कर उन्हें बाजार से दूर करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed