फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   important involvement of pratapgarh was in ram mandir agitation

राम मंदिर आंदोलन में प्रतापगढ़ की रही अहम भूमिका

Sun, 10 Nov 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
important involvement of pratapgarh was in ram mandir agitation
राम मंदिर आंदोलन में प्रतापगढ़ की रही अहम भूमिका
विज्ञापन

विहिप ने ब्लाक स्तर पर तैयार की थीं समितियां, मंदिर निर्माण के लिए अशोक सिंहल और उमा भारती ने कीं सभाएं
प्रतापगढ़। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद की तरफ से चलाए गए आंदोलन में प्रतापगढ़ की भी अहम भूमिका रही। विहिप ने मंदिर के पक्ष में माहौल बनाने और हिंदुओं को संगठित करने के लिए यहां पदाधिकारियों के साथ छोटे स्तर पर जगह-जगह समितियां भी तैयार की थीं। विहिप और संघ से जुड़े लोग लगातार आंदोलन को धार देते रहे। प्रतापगढ़ से बड़ी संख्या में लोग मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में सरयू नदी के किनारे होने वाली बैठकों में भी शामिल होते रहे। मंदिर निर्माण के लिए विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंघल का भी लगातार यहां आना-जाना लगा रहा। उनके साथ उमा भारती ने भी लोगों का एकजुट करने के लिए यहां सभाएं कीं।
राम मंदिर निर्माण के लिए आंदोलन तेज करने के लिए अशोक सिंघल ने यहां कई सभाएं कीं। राममंदिर आंदोलन में शामिल रहे संघ से जुड़े वरिष्ठ अधिवक्ता राममूर्ति तिवारी बताते हैं कि अशोक सिंघल ने जिले में मंदिर निर्माण को लेकर सबसे महत्वपूर्ण सभा प्रताप बहादुर पार्क में की थी। दिन में सभा करने के बाद वह रात में पूर्व विधायक स्व. बाबूलाल श्रीवास्तव के यहां रुके थे। उन्होंने सभा के दौरान राम मंदिर निर्माण के लिए एकजुट होने को कहा था। पूरा प्रताप बहादुर पार्क भरा हुआ था और लोग सिंघल को गौर से सुन रहे थे। सिंघल ने तब मंदिर के लिए आवाज उठाने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता रहे स्व. राम प्रताप सिंह को गले लगा लिया था। इसी तरह राम मंदिर आंदोलन में शामिल रहे विहिप से लंबे समय तक जुड़े रहे नंदलाल चौरसिया बताते हैं कि सिंघल ने पूरे जिले में विहिप कार्यकर्ताओं को एकजुट किया था। प्रताप बहादुर पार्क में उनकी सभा में जिलेभर के कार्यकर्ता जुटे थे। तब राम मंदिर निर्माण को लेकर आवाज बुलंद की गई। उनके निर्देश पर मंदिर आंदोलन को धार देने के लिए ब्लाक स्तर तक विहिप की समितियां गठित की गई थीं। हर पंद्रह दिन पर अयोध्या में सरयू के किनारे मीटिंग की जाती थी ताकि हिंदू समाज को जगाया जा सके। इसमें जिले से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होने जाते थे। अयोध्या में जब कारसेवा चल रही थी कि तब यहां के लोगों की ड्यूटी उनकी सेवा में लगाई गई थी। निर्देश था कि इधर से गुजरने वाले कारसेवकों को भोजन समेत सभी जरूरी चीजें मुहैया कराई जाएं।
विज्ञापन

यहां राम मंदिर आंदोलन को उमा भारती ने भी धार दी। उन्होंने गोपाल मंदिर में पीपल के पेड़ के नीचे कार्यकर्ताओं के साथ सभा की थी। उन्होंने कहा था कि मंदिर जल्दी बने। इसके हमें जो करना पड़ेगा वह करेंगे। उन्होंने जिले के लोगों से बाहर से आ रहे कारसेवकों की सेवा करने की अपील की थी। इसी दौरान रामशिला पूजन का भी अभियान चलाया गया था। जिले में जगह-जगह यह यात्रा घूमी और रामशिला का पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed