फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ig reached kunda

नजरबंद रहेंगे उदयप्रताप, छावनी में तब्दील हुआ कुंडा, आईजी पहुंचे

Thu, 20 Sep 2018 11:40 PM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Thu, 20 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
कुंडा। शेखपुर में मुहर्रम के दिन भंडारा रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। उदय प्रताप मुहर्रम के दिन नजरबंद रहेंगे। गुरुवार को आईजी इलाहाबाद कुंडा पहुंच गए। डाक बंगले में उन्होंने अधिकारियों के साथ मीटिंग की। लौटते समय शेखपुर में मंदिर और चौराहे पर रुककर हालात का जायजा लिया। लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन

मोहर्रम के दिन शेखपुर में भंडारा रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। भंडारा रोकने के लिए पिछली बार की तरह इस बार भी पूर्व मंत्री राजाभैया के पिता उदय प्रताप सिंह को नजरबंद करने तैयारी की गई है। शांति व्यवस्था को पूरी तरह से चुस्त-दुरुस्त करने के लिए आईजी मोहित अग्रवाल दिन में करीब दो बजे कुंडा पहुंचे। उन्होंने डाक बंगले में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


काफी देर तक वह अधिकारियों से पूरे हालात का जायजा लेते रहे। इसके बाद वह शेखपुर के हनुमान मंदिर पहुंचे। वहां पर उन्होंने नए और पुराने मंदिर के बारे में जानकारी ली। पूछा कि मंदिर किसकी जमीन में बना है और कौन बनवा रहा है। इस दौरान उन्हें बताया गया कि मंदिर ग्रामीणों के सहयोग से बनवाया जा रहा है। इसके बाद वह शेखपुर चौराहे पर पहुंचे। वहां उन्होंने ग्रामीणों से बात की। इसके साथ ही सजावट देखकर पूछा कि इस तरफ से ताजिया निकल पाएगा कि नहीं। इस पर ग्रामीणों ने बताया कि ताजिए के अनुसार ही सजावट की गई है। इधर से ताजिया निकल जाता है। इसके बाद वह इलाहाबाद के लिए निकल गए। उनके साथ भारी भरकम फोर्स और सीओ कुंडा राधेश्याम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed