{"_id":"65a057efde1f0085b60724ca","slug":"icy-winds-wreaked-havoc-cold-wave-wreaked-havoc-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-10635-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बर्फीली हवाओं का कहर, शीतलहरी ने ढाया सितम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बर्फीली हवाओं का कहर, शीतलहरी ने ढाया सितम
Fri, 12 Jan 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 12 Jan 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
वृहस्पतिवार को सुबह पड़ा रहा घना कोहरा। संवाद
जिले के लोगों अभी दो दिन शीतलहरी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इस तरह का पूर्वानुमान जताया है। बृहस्पतिवार को दिन भर बर्फीली हवाओं का कहर रहा। शीतलहरी के सितम से लोग परेशान रहे। सीजन का सबसे ठंडा दिन होने की वजह से लोग अलाव तापते रहे। न्यूनतम तापमान गोता लगा गया, सो सर्दी का प्रकोप बढ़ गया। हवाओं के आगे धूप बेअसर रही।
बृहस्पतिवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। सुबह लोगों की आंखें खुलीं तो घना कोहरा था। दोपहर करीब एक बजे धूप निकली, तो लोग घरों से बाहर निकलकर छतों पर पहुंच गए। मगर बर्फीली हवाओं के आगे धूप बेअसर रही।
लोग दिन भर गर्म कपड़े पहने रहे। शाम को सूर्यदेव के अस्त होने के साथ ही ठंड कहर बनकर लोगों पर टूट पड़ी। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। गांव की सड़कों पर इक्का -दुक्का वाहन चल रहे थे। शहर में भी शाम होते ही लोग घरों में कैद हो गए।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानी देशराज मीना के मुताबिक अभी दो दिनों तक शीतलहरी का दौर जारी रहेगा। बादलों की आवाजाही के भी आसार हैं।