फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Husband slit woman's throat, serious

Pratapgarh News: पति ने महिला का गला रेता, गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Husband slit woman's throat, serious
नगर कोतवाली के कटरा रोड पर आईटीआई के करीब बुधवार को नशेड़ी पति ने अपनी ही पत्नी आशा देवी को मारने पीटने के बाद धारदार हथियार से गला रेत दिया। आसपास के लोगों के दौड़ने पर आरोपी पति भाग निकला। मेडिकल कॉलेज में वह जिंदगी व मौत से संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के सराय बहेलिया की रहने वाली 34 वर्षीय आशा देवी की शादी 2011 में खजोहरी धनीपुर के रहने वाले संजय कोरी के साथ हुई थी। शादी के बाद नशे के आदी पति संजय उसे प्रताड़ित करने लगा। तीन बच्चों के जन्म के बाद भी पति की आदत में सुधार न होने पर एक वर्ष पूर्व आशा नगर कोतवाली के देवकली में कामता प्रसाद के मकान में किराए पर आकर रहने लगी। लोगों के घरों की सफाई कर वह बच्चों की परवरिश करती रही। कभी कभार संजय उसके कमरे पर भी जाता रहा। बुधवार की सुबह वह काम करने जा रही थी। आईटीआई के करीब सुनसान स्थान देख संजय आशा से मारपीट करने लगा। गिरने पर उसका गला धारदार हथियार से रेत दिया। उसे मरा समझकर वह भाग निकला। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। सिविल लाइन चौकी प्रभारी सतीश यादव ने बताया कि घायल महिला के पिता की तहरीर पर संजय कोरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed