{"_id":"6242060c0e983f5e2d72ef2a","slug":"house-demolished-by-bulldozer-in-dispute-jammed-on-highway-in-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : विवाद में बुलडोजर से गिरा दिया मकान, विरोध में हाईवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : विवाद में बुलडोजर से गिरा दिया मकान, विरोध में हाईवे पर लगाया जाम
Tue, 29 Mar 2022 12:31 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:31 AM IST
सार
नगर कोतवाली के भैरोपुर निवासी हाजरा बानो (50) का आरोप है कि उसका पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार की सुबह पड़ोसी राजा अपने कई साथियों के साथ जेसीबी लेकर उसके घर पहुंचा। जेसीबी देख हाजरा समेत उसके परिवार के लोग विरोध करने लगे।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में बुलडोजर से गिराया गया मकान।
- फोटो : प्रतापगढ़
विस्तार
जमीन के विवाद में कुछ लोगों ने जेसीबी लगाकर मकान गिरा दिया। जिसे लेकर जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित लोगों ने प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सभी को समझा बुझाकर शांत कराया। घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। आरोपी घर से फरार हैं।
विज्ञापन
नगर कोतवाली के भैरोपुर निवासी हाजरा बानो (50) का आरोप है कि उसका पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार की सुबह पड़ोसी राजा अपने कई साथियों के साथ जेसीबी लेकर उसके घर पहुंचा। जेसीबी देख हाजरा समेत उसके परिवार के लोग विरोध करने लगे। आरोपियों ने हाजरा बानो, उसके भाई बबलू (42), बेटे तारिक व पति इजरायल (54) को पीटकर वहां से भगा दिया। इसके बाद कुछ ही देर में पूरा मकान जमींदोज कर दिया।
विज्ञापन
सूचना देने के बाद भी कोतवाली पुलिस नहीं पहुंची। जिससे आक्रोशित पीड़ित परिवार ने प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ितों से पूछताछ के बाद आरोपियों के घर दबिश दी, मगर कोई नहीं मिला। घायल बबलू की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही फोर्स भेजी गई है। तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन