फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   holi news

बाजारों पर चढ़ा होली का रंग

Sun, 01 Mar 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 01 Mar 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
holi news
खुशी की खुमार, मेलमिलाप व रंगों की बरसात वाली होली अब ज्यादा दूर नहीं रही। शहर से लेकर गांव तक होली का गाढ़ा रंग चढ़ चुका है। ज्यादातर संगीत प्रेमियों को कहीं भी होली गीत सुनते कहीं भी देखा जा सकता सकता है। एक से एक वेरायटी वाली पिचकारियां व कलर से दुकानें पट गई हैं। बाजार में चाइनीज पिकारियों की बाढ़ सी है। हालांकि इन चीजों के खरीददार दुकानदारों को अभी कम मिल रहे हैं। उनका अनुमान है कि होली के एक दो दिन पूर्व ग्राहक खरीददारी में जुटेंगे।
विज्ञापन



इस बार बाजार में रंगों वाला एटम बम मौजूद है। किसी के ऊपर फेंका गया यह बम शरीर पर पड़ते ही आवाज के साथ फटेगा। जिसके ऊपर यह बम फोड़ा जाएगा उसका बदन गाढ़े रंग से भीग जाएगा। लाल, गुलाबी, नीला, हरा और बैगनी जैसे कई रंगों वाला यह बम दुकानों पर मौजूद है। कई कलर में स्प्रे भी खूब आए हैं
विज्ञापन


होली पर पर उद्यमियों ने हर उम्र के लोगों का खाशा खयाल रखा है। बच्चों के लिए कार्टून पिचकारी आई है। इस पिचकारी में कलर भर कर दबाने से रंग तो निकलेगा ही उसमें से हंसी वाली आवाज भी आएगी। यह पिचकारी खास कर छोटे बच्चों को ध्यान में रख कर बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छहफैरा पिचकारी में छह तरह के रंगों वाली गोलियां लगेंगी। ट्रिगर दबाते ही पिचकारी से पट्ट की हल्की आवाज होगी। आवाज होते ही निशाने पर आए व्यक्ति पर रंग पड़ जाएगा। खासियत यह है कि इस छहफैरे से करीब 100 मीटर की दूरी से निशाना लगाया जा सकेगा।


होली पर कलर के रिएक्शन से बाल खराब होने या सिर में दर्द की समस्या अक्सर हो जाती है। यह देखते हुए इस बार कंपनियों ने मलिंगा हेयर सेफ नामक टोपी बाजार में उतारी है। प्लास्टिक की इस टोपी पर हल्के आर्टिफिसियल बाल लगे हैं। इस टोपी को आराम से कान में बांध कर पहना जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed