{"_id":"578e734a4f1c1ba87ac4b7bf","slug":"hike-fare","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद के लिए 61 लखनऊ के लिए देने होंगे 177 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद के लिए 61 लखनऊ के लिए देने होंगे 177 रुपये
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 20 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज की बसों से अब इलाहाबाद जाने के लिए 61 जबकि लखनऊ के लिए 177 रुपये खर्च करने होंगे। पहले इलाहाबाद का किराया 58 रुपये था। नए निर्देशों के बाद अब मुसाफिरों को तीन रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। दूसरी ज्यादा होने से लखनऊ के यात्रियों पर ज्यादा भार पड़ा है। अब प्रतापगढ़ से रोडवेज से लखनऊ जाने के लिए 177 रुपये खर्च करने होंगे। पहले लखनऊ तक का किराया 168 रुपये था।
परिवहन निगम ने सोमवार रात से रोडवेज के किराए में बढ़ोतरी कर दी। साधारण बसाें का प्रति किलोमीटर पांच पैसे किराया बढ़ा दिया। जबकि लगातार डीजल का दामों में गिरावट आ रही है। बस का किराया बढ़ने से यात्रियों के साथ व्यापारियों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। अभी तक लखनऊ इलाहाबाद के लिए समय पर ट्रेनें न होने के कारण लोग रोडवेज से ही सफर करते हैं। एआरएम सुदामा दास राम ने बताया कि किन कारणों से बस का किराया बढ़ाया गया है इसकी जानकारी तो नहीं है मगर सोमवार रात 12 बजे से यात्रियों से बढ़ा किराया लिया जा रहा है।
प्रतापगढ़ डिपो से प्रमुख स्थानों का किराया
स्थान पहले अब
विज्ञापन
इलाहाबाद 58 रुपये 61
कानपुर 191 रुपये 202
दिल्ली 573 रुपये 605
लखनऊ 168 रुपये 177
लालगंज 31 रुपये 32
पट्टी 24 रुपये 25
कुंडा 54 रुपये 56
सुलतानपुर 42 रुपये 45
विश्वनाथगंज 14 रुपये 15