{"_id":"61e06fcf3f5e4b546e1c1cb0","slug":"helpdesk-will-be-set-up-at-all-polling-places-pratapgarh-news-ald324930233","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी मतदेय स्थलों पर बनेगी हेल्पडेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी मतदेय स्थलों पर बनेगी हेल्पडेस्क
विज्ञापन
elec tion
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में जिला प्रशासन कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से अनुपालन कराएगा। प्रत्येक मतदेय स्थल पर हेल्पडेस्क बनाने के साथ ही मतदान केंद्र के बाहर गोला बनाया जाएगा। गोले में खड़े होकर मतदाता अपनी बारी का इंतजार करेंगे। मतदान स्थल पर थर्मल स्क्रीनिंग मशीन, सैनिटाइजर व मॉस्क समेत बचाव के अन्य संसाधन उपलब्ध रहेंगे।
कोरोना संक्रमण के बीच विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। पंचायत चुनाव के दौरान लापरवाही के चलते बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हुए और कइयों को जान भी गंवानी पड़ी। इसे देखते हुए आयोग ने संक्रमण रोकने के लिए आदेश जारी किया है। आयोग ने कोरोना गाइडलाइन के तहत चुनाव कराने का आदेश दिया है। संक्रमण को रोकने के लिए प्रत्येक मतदेय स्थल पर हेल्पडेस्क बनाई जाएगी। हेल्पडेस्क पर पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहेंगे।
वे मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग करेंगे। मतदाताओं को वोट देते समय मॉस्क और दस्ताना भी उपलब्ध कराया जाएगा। मतदान के बाद दस्ताना रद्दी की टोकरी में डाल दिया जाएगा। इसके साथ ही मतदेय स्थलों पर सैनिटाइजर भी उपलब्ध रहेगा। मतदेय स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियम के अनुपालन के लिए गोला बनाया जाएगा। कम से कम 20 गोले बनाने होंगे।
विज्ञापन
मतदाता इसी गोले में खड़े होकर मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार करेंगे। थर्मल स्क्रीनिंग में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर संबंधित मतदाता को मतदेय स्थल पर जाने से रोक दिया जाएगा। ऐसे मतदाता का वोट सबसे आखिरी में पूरी सावधानी के साथ डलवाया जाएगा।
नामांकन के के लिए सिर्फ दो लोगों को मिलेगा प्रवेश
नामांकन के दौरान प्रत्याशी के साथ इस बार सिर्फ दो लोग ही कक्ष में प्रवेश पा सकेंगे। निर्वाचन आयोग ने कोराना संक्रमण को देखते हुए नामांकन के दौरान भीड़ रोकने के लिए संख्या घटा दी है। पूर्व के चुनावों में प्रत्याशी के साथ कक्ष में पांच लोगों के प्रवेश की अनुमति रहती थी। यही नहीं, नामांकन के लिए जाते समय प्रत्याशियों को सिर्फ दो वाहनों की इजाजत मिल सकेगी। अभी तक प्रत्याशियों के साथ तीन वाहनों की अनुमति रही। संक्रमण को देखते हुए आयोग ने वाहनों की संख्या भी कम कर दी है।
आयोग की ओर से चुनाव के दौरान कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन कराने का आदेश जारी किया गया है। आयोग के निर्देश पर चुनाव में गाइडलाइन की व्यवस्था बनाई जा रही है। संक्रमण को रोकने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
सुनील कुमार शुक्ला, उप जिला निर्वाचन अधिकारी