फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   heavy rain in pratapgarh news

सई पुल पर हाईवे धंसा, मकान ढहे, पुलिया बही

Thu, 26 Jul 2018 12:12 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 26 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
heavy rain in pratapgarh news
news - फोटो : pratpgarh
तीन दिन पहले तक बारिश न होने से गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को दो दिन में ही बादलों ने तरबतर कर दिया। मंगलवार की रात बादल ऐसे बरसे कि आषाढ़ में ही सावन की झड़ी लग गई। 13 घंटे में ही जिले में 119 मिमी बरसात हो गई। मूसलाधार बारिश से शहर से गांव तक मुसीबत खड़ी हो गई। शहर में घरों-दुकानों के साथ ही सरकारी कार्यालयों में पानी भर गया। बुधवार को लोग दिनभर घरों से पानी निकालते रहे। ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर कच्चे मकान ढह गए और पुलिया बह गई। शहर में सई नदी पुल के ठीक पहले इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे धंसने से सड़क पर करीब आठ फिट का गड्ढा हो गया।  
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह से आसमान में बादल उमड़-घुमड़ रहे थे, लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। तल्ख धूप के बीच उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल थे। बीच-बीच में बूदंाबादी के बाद बादल आसमान से छंट जाते। बारिश न होने से धान की रोपाई प्रभावित हो रही थी। इसे लेकर किसान चिंतित थे। मंगलवार को दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और बारिश होने लगी। रात दस बजे के बाद बादल पूरी रौ में आए और झमाझम बरसात हुई। पूरी रात गरज-चमक के साथ बारिश होती रही। इससे शहर के कई मोहल्लों में पानी भर गया। नालियां जाम होने के कारण पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों-दुकानों में घुस गया। सड़कें  और गलियां लबालब हो गईं। पल्टन बाजार, चंपा सुर्ती रोड, अचलपुर, बेगमवार्ड, दहिलामऊ, विवेकनगर, देवकली, नया मालगोदाम रोड, शिवपुर, अजित नगर, सदर बाजार आदि मोहल्लों में सड़क किनारे स्थित दुकानों व घरों में बारिश का पानी घुस गया। रातभर लोग पानी बाहर निकालते रहे।
विज्ञापन

एसडीएम आवास, मकंद्रूगंज डाकघर, सूचना कार्यालय, राजगढ़ मॉडल स्कूल, कचहरी, जीआईसी में परिसर में पानी भर गया। बुधवार को सुबह भी जलभराव से कई सड़कों पर आवागमन प्रभावित रहा। जलभराव के चलते सड़कों पर पैदल चलना मुश्किल था। कई मोहल्ले तो ऐसे थे जहां बाइक लेकर भी निकलना मुश्किल था। कई सरकारी कार्यालय भी लबालब हो गए। बुधवार को सुबह थोड़ी देर के लिए मौसम साफ हुआ, लेकिन इसके बाद फिर बादल घिर आए। दोपहर बाद रुक-रुककर बरसात होती रही। शहर से लेकर गांव तक जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मौसम विभाग के अनुसार 13 घंटे में 119 मिमी बारिश हुई है। अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से धंसा हाईवे, बचा हादसा
सई नदी पुल के समीप इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग तेज बारिश में धंस गया। करीब तीन मीटर सड़क धसने से राजमार्ग पर आवागमन ठप हो गया। इससे भीषण जाम लग गया। हालांकि समय से जानकारी होने से बड़े हादसा बच गया। कोई दुर्घटना न हो इसके लिए धंसी हुई सड़क के किनारे ईंट लगाई गई। लोग मार्ग के एक किनारे से दिनभर आवागमन करते रहे।
मूसलादार बरसात को देख बंद किए गए परषिदीय स्कूल  
बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी शंभु कुमार ने प्राइमरी व परिषदीय स्कूलों को बुधवार को बंद करने का आदेश जारी कर दिया। इससे बच्चों को काफी राहत रही। सुबह स्कूल प्रशासन द्वारा अभिभावकों को फोन से सूचित कर दिया गया।

बारिश में भागते हुए पहुंचे इंटर कॉलेजों के छात्र
भीषण बारिश के बाद भी हाईस्कूल व इंटर कॉलेज खुले रहे। सुबह बारिश के दौरान छात्र-छात्राएं भीगते हुए स्कूल पहुंचे। छुट्टी होने के बाद घर लौटते समय भी उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


अंडरपास में भरा पानी, ठप हुआ आवागमन
बारिश से रामलीला के समीप अंडर पास में पानी भर गया। इसी मार्ग से पटखौली, अचलपुर, किसुनदासपुर, जरियामऊ सहित आधे दर्जन मोहल्लों के लोगों का शहर की ओर आवागमन होता है। जलभराव के चलते लोगों का आवागमन ठप हो गया। मोहल्लेवासियों को शहर आने के लिए कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed