फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   He blew advocates mannequin

अधिवक्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Tue, 03 Mar 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 03 Mar 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
He blew advocates mannequin
नए अधिवक्ताओं को मानदेय और बीमा की राशि बढ़ाकर पांच लाख नहीं करने से नाराज अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव का पुतला फूंका। अधिवक्ताओं ने कचहरी में धरना-प्रदर्शन कर चेताया है कि अगर सरकार ने जल्द ही कोई ठोस पहल नहीं की, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


अधिवक्ता हित की योजनाएं लागू नहीं होने से अधिवक्ता नाराज हैं। बार कौंसिल के आह्वान पर मंगलवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। अधिवक्ता बीमा राशि बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने, नए अधिवक्ताओं को मानदेय और वृद्ध अधिवक्ताओं को पेंशन देने की मांग कर रहे हैं। जूनियर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर अपना विरोध प्रक ट कि या। इस मौके पर जूबाए अध्यक्ष कमलेश चंद्र पांडेय, गिरीश कुमार मिश्र, धंनजय सिंह, हरिओम पांडेय, आनंद प्रताप सिंह, खलील अहमद, केएन मिश्र, हरीश सैनी, बृजेश प्रताप सिंह, विवेक त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी, सत्य नारायण सिंह, रजनीकांत, उमेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर जूबाए अध्यक्ष भूपेंद्र शुक्ल ने कहा कि अधिवक्ताओं का यह सांकेतिक प्रदर्शन है। अगर सरकार ने सकारात्मक पहल नहीं की तो आन्दोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर दिनेश पांडेय, गया प्रसाद मौर्य, विनोद त्रिपाठी, राजू सिंह, नीरज ओझा, निर्भय सिंह, विद्यासागर, इंद्रमणि, शैलेश, राहुल, संतोष, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। इधर बेल्हा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेशचंद्र ओझा और महामंत्री रामेंद्र कुमार गोस्वामी ने अविलंब मानदेय की मांग की है। एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद त्रिपाठी और महामंत्री अनिल सिंह ने भी अधिवक्ताओं की मांग को जायज ठहराते हुए अविलंब अधिवक्ता हित में कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed