फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   haive rain in city

बारिश से शहर पानी-पानी, हर तरफ परेशानी

Wed, 17 Aug 2016 12:05 AM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
haive rain in city
न्यूज
स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को करीब पौने दो घंटे मूसलाधार बरसात हुई। बारिश के पानी से नदी नाले उफना गए। वहीं शहर तालाब में तब्दील हो गया। हाईवे के साथ ही सड़कों पर बरसात का पानी भरा रहा। इससे लोग बेहाल नजर आए। सरकारी कार्यालयों के साथ ही दुकानों, मकानों में भी पानी भरा रहा।
विज्ञापन


देश की आजादी का 70वां वर्षगांठ मनाने की तैयारी में जुटे लोगों पर सोमवार सुबह इंद्रदेव मेहरबान हो उठे। करीब आठ बजे बरसात प्रारंभ हुई, जो बंद होने का नाम ही नहीं ले रही थी। आजादी के जश्न में डूबे लोगों के सपनों पर बरसात ने जैसे ग्रहण लगा दिया। करीब पौन दस बजे जाकर बरसात थमी। हालांकि इस दौरान 103 मिमी बारिश दर्ज की गई। मूसलाधार बरसात ने देखते ही देखते पूरे शहर को तालाब का रूप दे दिया। हर ओर पानी ही पानी नजर आ रहा था। पुलिस लाइन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, डीएम आवास, इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग, सिनेमा रोड, चांद तारा मस्जिद रोड, लोनिवि कार्यालय, जीआईसी, नया माल गोदाम रोड, पुराना माल गोदाम रोड, सदर बाजार, अजीत नगर, सिप्तैन रोड, पल्टन बाजार, दहिलामऊ, कचहरी समेत अन्य इलाका पूरी तरह से बरसात के पानी के आगोश में समा गया। हर मोहल्ले में नाले व नालियां बरसात के पानी का दबाव सह नहीं सकी और मोहल्ले के बाद लोगों के घरों में बरसात का पानी भर गया। शहर की अधिकांश दुकानें भी बरसात के पानी से भरी रहीं। एसपी कार्यालय में पुलिसकर्मियों को अपना पैर ऊपर करके काम करना पड़ा। जिला व महिला अस्पताल में भी मरीजों को बरसात के पानी से दो चार होना पड़ा। कुछ देर रुकी बरसात फिर शुरू हो गई। यह क्रम शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन


नगर पालिका के दावों की खुली पोलःशहर के नालों की साफ-सफाई व जलनिकासी की व्यवस्था में जुटे नगर पालिका के दावों की सोमवार को पोल खुल गई। पूरा शहर बरसात के पानी से जलभराव की समस्या से सिसकता नजर आया। सबसे अधिक परेशानी सिनेमा रोड के चलते रही। वहां से पानी कम मात्रा में निकलने के कारण पल्टन बाजार, मकंद्रूगंज वार्ड, विवेक नगर, टक्करगंज समेत दूसरे मोहल्ले बुरी तरह प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मास्टर प्लान तैयार करने का निर्देश
सोमवार को हुई मूसलाधार बरसात से हुए जलभराव की समस्या को देखने के लिए जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह, नगर पालिका के ईओ व उनकी टीम को लेकर निकले। उन्होंने निरीक्षण के बाद जलनिकासी के लिए मास्टर प्लान तैयार करने का निर्देश दिया। चिलबिला बाईपास की मरम्मत के लिए लोनिवि के अधिशाषी अभियंता को स्टीमेट तैयार करने का निर्देश दिया। उधर मंगलवार को पूरा शहर जाम की चपेट में रहा। हर मार्ग पर वाहनों का भारी दबाव दिखा। चौक से लेकर कचहरी रोड, पंजाबी मार्केट, इलाहाबाद-फैजाबाद रोड, सिनेमा रोड, जिला अस्पताल के सामने वाहनों व अतिक्रमण के चलते जाम लगा रहा। जाम की समस्या को दूर करने के लिए पुलिस भागदौड़ करती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed