फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   GST raid on the shops of Sariya wholesale traders, a truck was handed over to the Sariya police

Pratapgarh News: सरिया के थोक कारोबारियों की दुकानों पर जीएसटी छापा, एक ट्रक सरिया पुलिस के सुपुर्द

Thu, 13 Jul 2023 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 13 Jul 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
GST raid on the shops of Sariya wholesale traders, a truck was handed over to the Sariya police
वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा लखनऊ और प्रयागराज की संयुक्त टीम में शामिल अफसरों ने जीएसटी चोरी करने की जांच करने के लिए बुधवार दोपहर दीवानगंज में सरिया के दो थोक कारोबारियों की दुकानों पर छापा मारा।
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में देर शाम तक चली कार्रवाई के दौरान टीम सदस्यों ने कर चोरी की शंका में कई अभिलेख कब्जे में लिए। इस दौरान वहां पहुंची एक ट्रक सरिया पट्टी पुलिस के सुपुर्द की गई।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के पट्टी- प्रतापगढ़ रोड पर सरिया के थोक सरिया कारोबारियों की दुकानों पर बुधवार दोपहर बाद कंधई पुलिस पहुंची। थोड़ी ही देर बाद वहां लखनऊ से आई टीम के साथ वाणिज्य कर विभाग प्रयागराज की विशेष अनुसंधान शाखा के अफसरों ने छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान पर अभिलेखों की जांच करने के साथ ही लेनदेन का ब्योरा और बिल अपने कब्जे में लिया।
कार्रवाई के दौरान अफसरों ने दुकान पर पहुंचा एक ट्रक सरिया पट्टी पुलिस के सुपुर्द कर कोतवाली भेजा गया। दीवानगंज चौकी इंचार्ज महेश जायसवाल ने बताया कि जीएसटी अधिकारियों की कार्रवाई में व्यवधान न हो, इसके लिए पुलिस को बुलाया गया था।
दूसरी तरफ वाणिज्य कर उपायुक्त रामभवन ने बताया कि एसआईबी की टीम ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed