{"_id":"64ecc346c24082d67a03d746","slug":"girl-sleeping-in-the-house-molested-report-pratapgarh-news-c-3-1-ald1031-209160-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: घर में सो रही युवती से छेड़छाड़, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: घर में सो रही युवती से छेड़छाड़, रिपोर्ट
Mon, 28 Aug 2023 09:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 28 Aug 2023 09:24 PM IST
विज्ञापन
आसपुर देवसरा। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती सोमवार को अपनी मां के साथ आसपुर देवसरा थाने पहुंची। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में उसने आरोप लगाया कि बीती रात तीन बजे जब वह अपने घर के भीतर सो रही थी। इस दौरान पड़ोस का एक युवक उसके घर में घुस गया। उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जिसका विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट की और गालियां दी। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुनील निवासी अतरौरा मीरपुर के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व गाली गलौज की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन