फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Girl raped on the pretext of marriage Blackmailed by making obscene videos

Pratapgarh News: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Sun, 16 Jul 2023 09:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 16 Jul 2023 09:05 PM IST
विज्ञापन
Girl raped on the pretext of marriage
Blackmailed by making obscene videos
पीडि़ता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

घुइसरनाथ धाम। शादी का झांसा देकर किशोरी से गांव के युवक ने पहले दुष्कर्म किया। फिर अश्लील वीडियो बनाकर अब उसे धमकी दे रहा है। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

सांगीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की पीडि़ता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा, वह अपनी सत्रह वर्षीय पुत्री के साथ घर पर अकेली रहती है। आरोप है कि गांव का एक युवक शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ने किशोरी का अश्लील वीडियो तथा फोटो भी मोबाइल में बना लिया। बाद में शादी की बात से इनकार करने लगा।
विज्ञापन

इस पर किशोरी ने परिजनों से आरोपी की करतूत बताइ। आरोपी युवक अश्लील वीडियो तथा फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता है। किशोरी ने मां को आपबीती सुनाई तो वह पीड़िता के साथ थाने पहुंची। यहां आरोपी महेंद्र कुमार के खिलाफ तहरीर दी। इसके आधार पर सांगीपुर थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म तथा पाॅक्सो एक्ट के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसओ मनोज कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पीडि़ता को मेडिकल के लिए भेजा जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed