Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Get a syringe, and then the anti-rabies injection can be administered.

Pratapgarh News: सिरिंज खरीदकर लाओ तब लगेगा एंटी रेबीज का इंजेक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Get a syringe, and then the anti-rabies injection can be administered.
लतीफ
जिले के 62 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 1256 मरीजों का इलाज हुआ। रानीगंज कैथौला पीएचसी में एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाने के लिए मरीज को सिरिंज खरीदकर लाने को बोल दिया गया। मजबूरन उन्हें बाहर से सिरिंज खरीदनी पड़ी। इसी तरह कई जगहों पर अन्य खामियां भी रहीं।
विज्ञापन

पड़ताल :
पीएचसी रानीगंज कैथौला में दोपहर 12 बजे : अगई की रहने वाली रजवंती देवी को कुत्ते ने काट लिया था। एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए वह रानीगंज कैथौला पीएचसी पहुंची थीं। यहां तैनात कर्मचारियों ने बाजार से सिरिंज खरीदकर लाने को बोल दिया। इस पर रजवंती ने हंगामा भी किया लेकिन उन्हें मजबूरन बाजार से सिरिंज खरीदकर लानी पड़ी। तब इंजेक्शन लगा।
विज्ञापन

--
पीएचसी दुर्गागंज में दोपहर एक बजे : दुर्गागंज निवासी लतीफ ने बताया कि उनकी मां को खांसी आ रही है। इलाज कराने के लिए सीएम आरोग्य मेले में पीएचसी गए थे। वहां आयुष डॉ. यूएस बिंद ने खांसी के सिरप की जगह दवा दे दी गई। बाजार से खांसी की सीरप खरीदनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुसैनपुर निवासी - अमरनाथ मौर्या ने बताया कि वह सांस रोगी हैं। ठंड के चलते परेशानी और बढ़ गई है। आरोग्य मेले में हर बार एक ही दवा दे दी जाती है। आराम नहीं मिलता है तो बाजार से दवा खरीदनी पड़ रही है।

वर्जन -
आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज हुआ है। जहां दवाएं या सिरिंज नहीं हैं वह मंगलवार तक मुहैया करा दी जाएगी। - डॉ. राजेश कुमार, नोडल, आयुष्मान आरोग्य मेला

लतीफ

लतीफ

लतीफ

लतीफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed