फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Gangrape to the woman near the highway, did not take a few steps away from Pickett

हाईवे के करीब महिला से गैंगरेप, चंद कदम दूर पिकेट को नहीं लगी भनक

Sat, 16 Mar 2019 12:25 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Gangrape to the woman near the highway, did not take a few steps away from Pickett
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
 प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर विवाहिता की आबरू तार-तार होती रही। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। जबकि चंद कदम की दूरी पर पुलिस मुस्तैद थी। आरोपी महिला को भुपियामऊ चौराहे पर बोलेरो से उतारकर भागे। फिर भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।
विज्ञापन


मेरठ की रहने वाली महिला को झांसे में लेकर पति उसके मायके गाजियाबाद से 11 मार्च को निकला। हाईकोर्ट प्रयागराज में सुलह समझौता कराने की बात कहकर पति पत्नी को बोलेरो से लेकर निकला था। उसके साथ उसके तीन दोस्त व एक महिला भी थी। नगर कोतवाली के भुपियामऊ पुलिस चौकी से चंद कदम दूर यूके लिप्टस की बाग में पति ने जबरन अपनी पत्नी को साथियों के हवाले कर दिया। शादाब के तीन दोस्तों ने उसकी आबरू हाईवे के करीब बाग में तार-तार कर दी।
विज्ञापन


इस बात की पुलिस को भनक तक नहीं लगी। हाईवे की पेट्रोलिंग करने वाली पुलिस भी नदारद रही। हैवानियत का खेल खेलने के बाद आरोपी भुपियामऊ पुलिस पिकेट के सामने से भागे। आरोपियों ने विवाहिता को चौराहे पर उतारा था। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई, लेकिन पुलिस अनजान बनी रही। लोगों की मानें तो पुलिसकर्मियों ने महिला को बेहोशी की हालत में देखा भी, लेकिन उसे अस्पताल पहुंचाना बेहतर नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन शिकायत के बाद चौकी पुलिस की कुंभकर्णी नींद खुली। घटनास्थल पर अभी भी पीड़िता की टूटी चूडिय़ां बिखरी पड़ी हैं। दरिंदगी का महिला विरोध करती रही, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed