फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ganga jal news

डाकघर से 15 रुपये में खरीदिए गंगाजल

Thu, 28 Jul 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 28 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
ganga jal news
Ganga
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गंगाजल की बिक्री डाकघरों से करने की घोषणा को अमलीजामा पहनाने का काम डाकविभाग ने शुरू कर दिया है। उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश इलाके से गंगाजल लेकर उसको प्यूरीफाइड बोतलों में पैक करके देशभर के डाकघरों में भेजा जाएगा। डाकघर के काउंटरों से गंगाजल की बोतलों बिक्री की जाएगी। प्रतापगढ़ डाकविभाग ने पत्र मिलने के बाद योजनाबद्ध तरीके से इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जन-जन को गंगा के पवित्र जल की महत्ता बताने और उसको पहुंचाने के लिए भारत सरकार ने गंगाजल की योजना लांच की। इसके लिये उत्तराखंड के ऋषिकेश इलाके का चयन किया गया है। गंगाजल लोगों तक पहुंच सके इसके लिये डाकविभाग का सहारा लिया गया है। बोतलों की पैकिंग दो तरह की होगी। दोनों में गंगाजल की मात्रा के हिसाब से रेट भी निर्धारित कर दिया गया है। 210 एमएल की एक बोतल 15 और 410 एमएल गंगाजल की बोतल का रेट 22 रुपये रखा गया है। यह रेट डाकघर के काउंटर के लिये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


अगर कोई गंगाजल अपने घर मंगाना चाहता है तो उसके अलग से कीमत चुकानी होगी। इस बारे में प्रधान डाकघर के अधीक्षक एसके पांडेय ने बताया कि इस आशय का पत्र आ चुका है। गंगाजल लोगों तक पहुंचाने की सारी तैयारियां कर ली गई है। जिन लोगों को भी बोतलों में गंगाजल चाहिए वे प्रधान डाकघर में आकर अपनी डिमांड दे सकते हैं। डिमांड को भेजने के बाद गंगाजल आ जायेगा। काउंटर पर 15 और 22 रुपये की बोतल मिलेगी। घर पर मंगवाने पर अलग से चार्ज देना होगा। जल ऋषिकेश से आयेगा। इनसेट- गंगाजल के लिए जाना पड़ता है इलाहाबाद और कुंडा अगर किसी को गंगाजल लेना होता है तो उसको यहां से इलाहाबाद जाना पड़ता है। इसके लिये उसको आने-जाने में काफी पैसा खर्च हो जाता है। अगर वह किसी दूसरे उद्देश्य से जा रहा है और गंगाजल लेकर आता है तो ठीक है। अगर केवल गंगाजल लेना है तो यात्रा भारी पड़ जाती है। अगर बस से जायेंगे तो कम से कम दो सौ रुपये रख लीजिये। ट्रेन से जायेंगे तब पर भी सौ रुपये गिरी हालत में खर्च हो जायेगा। इसके लिये अगर डाकघर का सहारा लिया जाय तो 15 रुपये में काम हो जाएगा। इनसेट- बोतल में खराब नहीं होगा जल जिस बोतल में गंगाजल को पैक करके दिया जायेगा वह पूरी तरह से शुुद्ध रहेगी। डाकविभाग का दावा है कि बोतल में रखा हुआ गंगाजल खराब नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed