फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Gang supplying adulterated petrol and diesel busted

मिलावटी पेट्रोल व डीजल की सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Sat, 21 Aug 2021 11:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Gang supplying adulterated petrol and diesel busted
नगर कोतवाली के गोपालापुर में पेट्रोल पम्प पर केमिकल से भरे ट्रैंकर के साथ एसटीएफ द्वारा गिरफ्ता? - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। ऑयल टैंकर से मिलावटी पेट्रोल व डीजल की सप्लाई करने वाले गिरोह का एसटीएफ प्रयागराज ने भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। दो साल से लाइसेंस निरस्त होने के बावजूद संचालित शहर के गोपालापुर स्थित पेट्रोलपंप पर साल्वेंट ऑयल खाली करने की तैयारी थी। मामले में कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजने के साथ ही नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।़
विज्ञापन

सीओ नावेंदु सिंह के अनुसार, प्रयागराज, कौशांबी व प्रतापगढ़ समेत अन्य जनपदों में मिलावटी पेट्रोल व डीजल टैंकरों से सप्लाई करने वाले गिरोह की धरपकड़ के लिए शुक्रवार की रात एसटीएफ की टीम निकली थी। इस बीच पता चला कि नगर कोतवाली के गोपालापुर स्थित तिलका एस्सार पेट्रोलपंप पर मिलावटी डीजल व पेट्रोल उतारा जा रहा है। इस सूचना के बाद टीम ने पेट्रोलपंप पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने रवि सिंह निवासी संसारपुर, रोहित सिंह निवासी संडवाखास, चंद्रप्रकाश सिंह निवासी शीतलपट्टी व टैंकर चालक श्यामजी निवासी हीरामपुर जौनपुर को दबोच लिया। मौके से टैंकर में 7800 लीटर हाईड्रोकार्बन मिक्सचर सालवेंट ऑयल, चार मोबाइल, फर्जी टैक्स इनवाइस, फर्जी बिल्टी व 81,670 रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में रवि, रोहित व चंद्रप्रकाश ने बताया कि यह पेट्रोलपंप घनश्याम सिंह व उनके बेटे आयुष प्रताप सिंह द्वारा संचालित है। मैनेजर का काम प्रदीप मिश्र देखते हैं। पिछले दो साल से पंप का लाइसेंस निरस्त है। इसके बाद भी घनश्याम सिंह व आयुष सिंह द्वारा अयोध्या के राजेश कुमार पांडेय के माध्यम से रायबरेली के नरेश अग्रवाल व प्रणव अग्रवाल की केमिकल कंपनी से मिलावटी व नकली डीजल सस्ते दाम पर मंगाकर चोरीछिपे बेचा जाता रहा। सूचना के बाद जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय की टीम पहुंचकर छानबीन करने लगी। बाद में आपूर्ति विभाग की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पकड़े गए सेल्समैन व टैंकर चालक को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। जिला पूर्ति विभाग की ओर से कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

सोता रहा आपूर्ति विभाग, बिकता रहा मिलावटी पेट्रोलियम पदार्थ
शहर के करीब स्थित पेट्रोलपंप दो साल से लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी संचालित होता रहा है। हैरत की बात यह है कि उसी रास्ते से जिला पूर्ति विभाग के अफसर व कंपनी के सेल्स एरिया मैनेजर की टीम भी गुजरती रही, मगर पेट्रोल पंप की ओर देखना किसी ने भी मुनासिब नहीं समझा। पेट्रोल पंप पर साल्वेंट ऑयल की बिक्री होती रही। न तो आपूर्ति विभाग के अफसरों ने कभी इसकी छानबीन की और न ही स्थानीय प्रशासन ने।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैंकर पर किसी को नहीं होता शक, सरगना की तलाश में एसटीएफ
एसटीएफ की छानबीन में यह बात सामने आई है कि जनपद में साल्वेंट ऑयल की आपूर्ति अयोध्या के राजेश कुमार पांडेय और रायबरेली के नरेश अग्रवाल द्वारा की जाती है। पूछताछ के बाद अब एसटीएफ की टीम साल्वेंट ऑयल की आपूर्ति करने वाले गिरोह के सरगना की तलाश कर रही है। साल्वेंट की आपूर्ति करने वाले गैंग ने टैंकर पर इंडियन ऑयल लिख रखा है। उसकी पेंटिंग भी हूबहू इंडियन ऑयल कंपनी के टैंकर जैसी करा रखी है।

फतनपुर में पकड़ा जा चुका है साल्वेंट ऑयल
फतनपुर में विंध्यवासिनी ऑटोमोबाइल्स पंप पर मिलावटी डीजल व पेट्रोल की बिक्री की जा रही थी। वहां भी कुछ माह पहले एसटीएफ की टीम ने छापा मारते हुए मिलावटी डीजल व पेट्रोल से भरा टैंकर बरामद किया था। कई लोगों को पुलिस ने जेल भेजा था।

नगर कोतवाली के गोपालापुर में पेट्रोल पम्प सीज करते विभागीय अधिकारी। संवाद

नगर कोतवाली के गोपालापुर में पेट्रोल पम्प सीज करते विभागीय अधिकारी। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed