{"_id":"5ee91e35c6eaf96fef1a9940","slug":"gang-of-activists-active-for-getting-government-job-in-belha","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेल्हा में सरकारी नौकरी दिलाने का ठेका लेने वालों का गिरोह सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेल्हा में सरकारी नौकरी दिलाने का ठेका लेने वालों का गिरोह सक्रिय
Wed, 17 Jun 2020 01:02 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़

Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 17 Jun 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से रुपये ऐंठने वालों का गिरोह जिले में भी सक्रिय है। शिक्षक भर्ती आरोपियों के सहयोगियों से इतर करीब छह लोगों का गिरोह बेरोजगारों को ठग रहा है। शिक्षक भर्ती में शामिल लोगों की धरपकड़ में लगी एसटीएफ की जांच में यह गिरोह सामने आया है। एसटीएफ गिरोह के लोगों की तलाश में जुटी है।
प्रयागराज में शिक्षक भर्ती घोटाले का मामला सामने आने के बाद जिले में भी कुछ लोगों की तलाश में पुलिस लगी थी। बाद में मामला एसटीएफ के हवाले कर दिया गया। दर्ज मुकदमे की जांच भी एसटीएफ कर रही है। शिक्षक भर्ती घोटाले के तार जुड़े होने के कारण एसटीएफ की जिले पर निगाह गड़ी हुई है। शिक्षक भर्ती घोटाले के सरगना के कई करीबियों की तलाश में एसटीएफ दौड़भाग कर रही है।
सूत्रों के अनुसार शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े में शामिल जिले के 4 लोगों को चिह्नित किया गया है। यह लोग प्रयागराज के रहने वाले सरगना केएल पटेल के संपर्क में थे। बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर उन्हें झांसा देकर शिकार बनाते थे। छानबीन के दौरान एसटीएफ को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक और गिरोह का पता चला है।
विज्ञापन
यह गिरोह अमेठी, रायबरेली व सुलतानपुर में सक्रिय है। गिरोह के लोग जिले के बेरोजगारों को दूसरे जिले के करीबियों से मिलाकर शिकार बनातेे हैं। इन लोगों की संख्या छह के आसपास है। प्रयागराज में शिक्षक भर्ती के खुलासे के बाद सभी फरार चल रहे हैं। सभी को दबोचने के लिए एसटीएफ ने जाल बिछा रखा है। सीओ एसटीएफ नावेंदु सिंह ने बताया कि अभी छानबीन चल रही है। कुछ लोगों को चिह्नित कर लिया गया है।