{"_id":"60d4ce228ebc3ef20b345dba","slug":"gang-caught-making-atm-card-clones-and-blowing-money-pratapgarh-news-ald309205276","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड के क्लोन तैयार कर रुपये उड़ाने वाला गिरोह पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड के क्लोन तैयार कर रुपये उड़ाने वाला गिरोह पकड़ा
विज्ञापन
नगर कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार एटीएम से फ्राड करने वाले गिरोह के लोग।
- फोटो : PRATAPGARH
नगर कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम ने एटीएम कार्ड के क्लोन तैयार कर लोगों के खाते से रुपये उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गैंग शहर के साथ ग्रामीण इलाके के बाजारों में एटीएम बूथ पर रुपये निकालने आने वाले लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर या स्कैन उनका क्लोन तैयार करने के बाद खातों से रुपये गायब कर देता था। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को बुधवार रात शहर में केपी कॉलेज मैदान से पकड़ा। उनके पास से तीन बाइक, तीन मोबाइल, साढ़े उनतीस हजार रुपये और 19 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। मौके से पांच आरोपी फरार हो गए।
एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि बुधवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि केपी कालेज मैदान में आठ बदमाश खड़े हैं। वे किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस पर नगर कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम ने छापा मारकर केपी कालेज मैदान से तीनों बदमाशों को दबोच लिया, जबकि पांच लोग अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले।
पकड़े गए लोगों के पास से तीन बाइक, तीन मोबाइल फोन, साढ़े उनतीस हजार रुपये और डिवाइस बरामद हुई। पकड़े गए अंगद सिंह निवासी रोजीहाथ थाना मऊआइमा जनपद प्रयागराज, जोगिंदर सिंह निवासी रोजीहाथ, मऊआइमा, प्रयागराज और अरुण सिंह निवासी बसहा थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ ने बताया कि उनका एटीएम कार्ड के क्लोन तैयार कर रुपये उड़ाने का गिरोह है।
विज्ञापन
गिरोह के सदस्य बूथ पर लोगों के एटीएम बदलकर या फिर मदद के बहाने उनके एटीएम लेकर डिवाइस मशीन में स्वैप कर लेते थे। इसके बाद उनके खाते से रुपये उड़ा देते थे। गिरोह के लोगों ने प्रतापगढ़ शहर समेत लालगंज, मोहनगंज समेत कई इलाकों में वारदातों को अंजाम दिया है। उनके पास से बरामद हुए साढ़े उनतीस हजार रुपये भी एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर लोगों के खातों से उड़ाए गए हैं। एएसपी ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।