{"_id":"693b16ef66c81a644a07efe5","slug":"funds-for-feeding-cattle-were-not-released-cdo-got-angry-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-153900-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: गोवंश के आहार की धनराशि नहीं हुई जारी, सीडीओ हुईं नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: गोवंश के आहार की धनराशि नहीं हुई जारी, सीडीओ हुईं नाराज
विज्ञापन
सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में गोशाला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समीक्षा समिति की बैठक हुई। समीक्षा में गोशालाओं के रखरखाव व पशु आहार के लिए जारी की जाने वाली एसएफसी पुलिंग धनराशि विकासखंडों को जारी न किए जाने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई।
उन्होंने शीघ्र धनराशि जारी किए जाने का निर्देश दिया है। गोशाला के केयरटेकर का पुलिस वेरिफिकेशन कराए जाने का निर्देश दिया। केयरटेकर को समय पर मानदेय दिए जाने का भी निर्देश दिया। सीडीओ ने कहा कि रात में गोशाला में सेवा देने वाले केयरटेकर को अधिक मानदेय दिया जाएगा।
कंट्रोल रूम की निगरानी समीक्षा में कमियां मिलने पर सुधार का निर्देश नोडल अधिकारी संतोष सिंह को दिया। हरे चारे उगाने के लिए भूमि चिह्नित करने के साथ सर्दी में गोवंशाें के संरक्षण के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था की जिम्मेदारी नोडल अधिकारी को दी गई। बैठक में परियोजना निदेशक दयाराम यादव, सीवीओ डॉ. प्रदीप कुमार, जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।