फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Freight trains went through broken tracks, accident saved

टूटी पटरी से गुजर गईं मालगाड़ियां, बचा हादसा

Sat, 31 Oct 2020 11:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Freight trains went through broken tracks, accident saved
Freight trains went through broken tracks, accident saved
लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलमार्ग पर स्थित उमरी रेलवे क्रासिंग के समीप शुक्रवार रात टूटी पटरी से दो मालगाड़ियां गुजर गईं। सुबह जानकारी होने पर रेल अफसरों में हड़कंप मच गया। हालांकि चीफ पीडब्ल्यूआई इससे इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जगेशरगंज-अंतू रेलवे स्टेेशन के बीच गेट नंबर 91 के पास शुक्रवार रात रेल पटरी चटक गई थी। किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। इस बीच दो मालगाड़ी चटकी पटरी से गुजर गईं। संयोग रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। सुबह गेटमैन वासुदेव ने देखा तो इसकी जानकारी स्टेेशन मास्टर अंतू मुकेश कुमार को दी। इसके बाद ट्रेनों को काशन पर गुजारा गया। खबर मिलते ही चीफ पीडब्ल्यूआई टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैक की मरम्मत कराई। इसके बाद ट्रेनों का आवागमन सामान्य हो सका। स्टेशन मास्टर मुकेश ने बताया कि पटरी के जोड़ के पास कुछ दिक्कतें आई थीं। उसे दूर करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed