फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Freedom legend Chandrashekhar Azad remembered on Jayanti

जयंती पर याद किए गए आजादी के महानायक चंद्रशेखर आजाद

Fri, 24 Jul 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Freedom legend Chandrashekhar Azad remembered on Jayanti
शहीद चंद्रशेखर आजाद जयंती पर श्रीराम तिराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण करते युवा क्रांति - फोटो : PRATAPGARH
भारत की आजादी के महानायक चंद्रशेखर आजाद की जयंती गुरुवार को जिलेभर में विभिन्न संगठनों द्वारा मनाई गई। जगह-जगह सोशल डिस्टेंसिंग के बीच कार्यक्रम हुए। इस दौरान वक्ताओं ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उनके पराक्रम पर प्रकाश डाला। उन्हें सच्चा देशभक्त बताया।
विज्ञापन

शहर के दहिलामऊ स्थित अटल भवन में भाजयुमो काशी क्षेत्र के महामंत्री वरुण प्रताप सिंह के संयोजकत्व में चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर संगोष्ठी का आयेाजन हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद सच्चे देशभक्त थे। अपने पराक्रम के बल पर उन्होंने अंग्रेजों को कई बार पटखनी दी। प्रतापगढ़ जिले में भी चंद्रशेखर आजाद ने अपना ठिकाना बनाया था। मतुई नमकशायर गांव में आज भी इसके प्रमाण मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता के नेतृत्व में देशभक्त चंद्रशेखर आजाद का की जयंती मनाई गई। उन्होंने अपने आवास पर कदंब का पौध लगाया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को चंद्रशेखर आजाद जैसे महान क्रांतिकारियों का जीवन दर्शन पढना चाहिए। आजादी की लड़ाई में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अरुण मौर्या, आनन्द सिंह, लवकुश वैश्य, मंगलम यादव, संदीप मिश्रा, आदि मौजूद रहे। इधर ब्रम्हदेव साहित्य समाज द्वारा पूरे ईश्वरनाथ गांव में चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई। इस दौरान आजादी की लड़ाई में उनके पराक्रम पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर धीरेंद्र शुक्ल, राजेश्वर, प्रीतम, दुर्गेश, कल्लू, रवि शुकर, बृजेंद्र, राजेश आदि मौजूद रहे।
हरियाली तीज पर महिलाओं ने की पति की लंबी उम्र की कामना
हरियाली तीज पर महिलाओं ने भगवान शिव, मां पार्वती व कार्तिकेयजी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। कजरी गीत का भी गायन किया। इस दौरान महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की मंगलकामना की।

सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज मनाई जाती है। महिलाएं यह व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। भगवान शिव, मां गौरा व भगवान कार्तिकेय का विधि-विधान से पूजन-अर्चन करती हैं। गुरुवार को सुबह से ही महिलाएं पूजन की तैयारी में जुट गईं। सुबह स्नान करने के बाद महिलाओं ने सोलह श्रृंगार किया। धतूर, मदार, बेलपत्र, रोली, चंदन, फल आदि से पूजन की थाल सजाई। घर में ही भगवान शिव, मां गौरा व कार्तिकेय की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान भक्तिगीत भी गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed