फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Four thousand discussions pending, ADG's mercury rises

चार हजार विवेचनाएं लंबित, एडीजी का चढ़ा पारा

Thu, 24 Oct 2019 12:01 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Four thousand discussions pending, ADG's mercury rises
पुलिस लाइन में कैन्टीन का निरीक्षण करते अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज सुजीत पाण्डेय। - फोटो : PRATAPGARH
अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन सुजीत पांडेय ने जिले में चार हजार विवेचनाएं लंबित होने पर गहरी नाराजगी जताई। बोले कि नवंबर तक विवेचनाएं कम करनी है। महिलाओं के मामले में आरोपियों पर गैंगेस्टर व रासुका तक लगाया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के सईं काम्प्लेक्स में बुधवार को एडीजी सुजीत पांडेय ने कहा कि महिला अपराध व पास्को एक्ट के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। पांच साल से फरार चल रहे शातिर बदमाशों की संपत्तियों को कुर्क किया जाएगा। लंबित विवेचनाओं का ग्राफ काफी है। जिसे नवंबर में 2500 तक लाया जाएगा।
विज्ञापन

10 मुकदमे क्षेत्राधिकारी और 5-5 मुकदमों का पर्यवेक्षण अपर पुलिस अधीक्षक करेंगे। जिले की पांच बड़ी घटनाओं जिनका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। उसके निस्तारण के लिए अलग=अलग पांच टीमें बनाई जाएंगी। जो घटना की गहराई से छानबीन करेंगी। पास्को व दस अन्य अपराधों के केस को टारगेट पर रखा जाएगा। समाधान दिवस को और भी प्रभावी बनाने की जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमूमन मामले राजस्व विभाग से संबंधित ही आते हैं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उनके सामने 42 प्रकरण आए थे। जिसमें से 8 मामलों में मुकदमें दर्ज करने का निर्देश दिया है। इतने दिनों तक मुकदमें दर्ज क्यों ने नहीं हुए इसकी जांच कराकर दोषी पुलिस कर्मियों की जांच की जाएगी। लालगंज, कोंहडौर, नवाबगंज थानों का कायाकल्प करने के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।
शराब तस्करी से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए वह खुद अलग से टीम गठित करेंगे। भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर संबंधित पुलिस कर्मियों को दंडित करेंगे। अयोध्या के फैसले को देखते हुए अभी से सतर्कता बरती जा रही है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह मौजूद रहे।
राजेश हत्याकांड में कार्रवाई का उठा मामला
एडीजी सुजीत पांडेय के सामने सदर बाजार निवासी मार्बल कारोबारी राजेश सिंह की हत्या का मामला भी उठा। शूटरों की गिरफ्तारी के बाद सुपारी देने वाले व्यवसायी से अभी तक पुलिस द्वारा कोई पूछताछ न किए जाने पर वह दंग रह गए। उन्होंने कहा कि वह खुद इस मामले की मानीटरिंग करेंगे। शराब कारोबार से जुड़े माफिया भी जेल जाएंगे। इसके साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
रोडवेज व वरिष्ठ नागरिक भी डायल 112 से जुड़ेंगे
एडीजी सुजीत पांडेय ने बताया कि 26 अक्टूबर से डायल 100 की जगह लोगों को 112 डायल करना होगा। इस हेल्पलाइन से रोडवेज बस चालकों को रजिस्टर्ड किया जाएगा। ताकि किसी भी घटना या महिला यात्रियों के साथ होने वाली छेडख़ानी की जानकारी वह अपनी मोबाइल से दे सकें।
वरिष्ठ नागरिकों को भी चिंहित कर उनका मोबाइल नंबर पंजीकृत होगा। ताकि जरूरत पर पुलिस उनकी मदद के लिए पहुंच सके। जल्द ही जिले में डायल 112 को 28 उपनिरीक्षक व 75 सिपाही मिल जाएंगे। एक साल के भीतर पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया जाता रहेगा।
जेल पहुंचे एडीजी, शहर में किया पैदल मार्च
एडीजी सुजीत पांडेय जिला कारागार का निरीक्षण करने पहुुंचे। उन्होंने जेल के भीतर बंदियों से बातचीत कर हालात की जानकारी ली। जेल अधीक्षक आरपी चौधरी ने शातिर बदमाशों के चाल चलन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बंदियों से मुलाकात करने वाले लोगों के लिए जहां पर्ची बनती है। वहां सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की जरूरत है।

जेल से निकलने के बाद एडीजी पुलिस फोर्स के साथ श्याम बिहारी गली, चौक, पंजाबी मार्केट होते हुए भंगवाचुंगी पहुंचे। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल कायम रहा।

जिला जेल का का निरीक्षण कर बाहर निकले अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज सुजीत पाण्डेय।

जिला जेल का का निरीक्षण कर बाहर निकले अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज सुजीत पाण्डेय।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed