{"_id":"60588c068ebc3ed37a204b9a","slug":"four-thousand-cash-stolen-from-lawyer-s-house-accusations-against-bhojpuri-film-actress","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता के घर से चार हजार की नकदी चोरी, भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री पर इल्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता के घर से चार हजार की नकदी चोरी, भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री पर इल्जाम
Mon, 22 Mar 2021 05:52 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 22 Mar 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
चरवा कोतवाली इलाके के नीबी शाना गांव में भोजपुरी फिल्म देसी दामाद की शूटिंग में शामिल अभिनेत्री पर चार हजार रुपये चोरी करने का इल्जाम है। यह आरोप एक अधिवक्ता ने लगाया है।
उसने अभिनेत्री के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है। अभिनेत्री अपने साथी कलाकारों के साथ अधिवक्ता के मकान में ठहरी थी। घटना के बाद से अभिनेत्री शूटिंग छोड़कर फरार है। शिकायत पर पुलिस ने अभिनेत्री से संपर्क कर पूछताछ के लिए बुलाया है।
चरवा कोतवाली के उदाथू गांव निवासी एक अधिवक्ता ने नीबी शाना गांव में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग करने वाले कलाकारों को अपना घर रहने के लिए किराये पर दिया है। अधिवक्ता भी उसी मकान में रहता है। मंगलवार को अधिवक्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घर में रखे चार हजार रुपये चोरी हो गए है।
विज्ञापन
अधिवक्ता ने चोरी का शक फिल्म में लीड रोल करने वाली अभिनेत्री पर लगाया। बताया कि अभिनेत्री प्रयागराज के अल्लापुर की रहने वाली है। घटना से बाद से वह लापता है। अधिवक्ता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
इंस्पेक्टर संत शरण सिंह का कहना है मामला पेचीदा है। फिलहाल अभिनेत्री से संपर्क कर उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।