फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Four smugglers arrested with ganja worth 30 lakhs, used to supply from luxury vehicles

Pratapgarh : 30 लाख के गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, लग्जरी वाहनों से करते थे सप्लाई

Sun, 29 May 2022 07:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 May 2022 07:56 PM IST
सार

रानीगंज पुलिस ने मुआर अधारगंज में बबलू सिंह उर्फ राजेश सिंह के घर व पंपिगसेट के करीब दो कारों से गांजा सप्लाई होने की जानकारी पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई। लोग पुलिस से बचने के लिए खेतों की ओर भागे मगर पुलिस घेराबंदी कर बबलू सिंह उर्फ राजेश समेत चार लोगों को दबोच लिया।

विज्ञापन
Four smugglers arrested with ganja worth 30 lakhs, used to supply from luxury vehicles
Prayagraj News : तीस लाख रुपये के गांजा के साथ गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शनिवार की रात स्थानीय पुलिस ने मुआर अधारगंज में नहर फाटक के पास दबिश के दौरान करीब 30 लाख रुपये का गांजा बरामद करते हुए चार तस्करों को दबोच लिया। पूछताछ के बाद उनके करीबियों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है। बरामद गांजा जौनपुर के साथ ही शहर में खपाने की तैयारी थी। मगर, तस्करों के मंसूबे पर पुलिस ने पानी फेर दिया।

विज्ञापन



रानीगंज पुलिस ने मुआर अधारगंज में बबलू सिंह उर्फ राजेश सिंह के घर व पंपिगसेट के करीब दो कारों से गांजा सप्लाई होने की जानकारी पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही वहां भगदड़ मच गई। लोग पुलिस से बचने के लिए खेतों की ओर भागे मगर पुलिस घेराबंदी कर बबलू सिंह उर्फ राजेश समेत चार लोगों को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस टीम को दोनों कारों से गांजा का पैकेट मिला। तलाशी के दौरान मकान व पंपिगसेट से भी बिक्री के लिए रखे गए गांजा के पैकेट मिले। करीब साढ़े तीन कुंतल गांजा दस व पांच किलो के पैकेट बनाकर रखे गए थे। जिसे शहर व जौनुपर भेजने के लिए रखा गया था। 

विज्ञापन

उड़ीसा से ले आए थे गांजा

पुलिस बरामद गांजा व आरोपियों को लेकर थाने लौट आई। सभी को पुलिस ने कर्रा किया तो बताया कि बरामद गांजा उड़ीसा से आया था। जिसे बिहार के रहने वाले गांजा तस्कर ने मुहैया कराया था।  पूछताछ में पकड़े गए बबलू सिंह समेत अन्य आरोपियों ने गांजा तस्करी में शामिल लोगों के नाम भी बताए। जिसके बाद पुलिस उनकी धरपकड़ के लिए दबिश दी मगर कोई हाथ नहीं लगा।


गांजा तस्करी में नगर कोतवाली के दहिलामऊ निवासी सगे भाई आशीष सिंह व विनोद सिंह भी पुलिस के हत्थे चढ़े। इसके अलावा जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के साहबगंज निवासी अजीमुद्दीन भी हाथ लगा। पुलिस ने पकड़े गए चारों तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। रानीगंज सीओ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि बरामद गांजा की कीमत करीब 30 लाख रुपये है। गांजा पहुंचाने में प्रयुक्त दो कारों के साथ ही बिक्री के 95,500 हजार रुपये बरामद हुए हैं। तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।


लग्जरी वाहनों पर नहीं होता किसी को शक
सीओ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि गांजा तस्कर बबलू सिंह ने पूछताछ में बताया कि वह उड़ीसा से गांजा मंगाता था। उसके ठिकाने से आकर लोग गांजा ले जाते हैं। पुलिस को उन पर शक न हो। इसलिए लग्जरी कार का प्रयोग करते हैं। पुलिस की दबिश के दौरान आशीष , विनोद व अजीमुद्दीन गांजा लेने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed