फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   For cleaning will be activated

सफाई के लिए सभी को सक्रिय होना होगा

Tue, 03 Mar 2015 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 03 Mar 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
For cleaning will be activated
प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बखान किया। कहा कि सफाई के लिए सभी को सक्रिय होना होगा तभी मां शीतला की भक्ति सार्थक होगी। सोमवार को कटरामेदनीगंज स्थित मां शीतला देवी धाम के लोकार्पण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोले।
विज्ञापन


कहा कि उत्तर प्रदेश में मां गंगा की विशेष कृपा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा की सफाई के लिए नमामि गंगे योजना के तहत करीब 1500 करोड़ रुपये दिए हैं। इसके पूर्व उन्होंने कहा कि मां शीतला के दरबार में बना यह मंच सियासी नहीं है। इसलिए वे यहां कोई राजनीति की बात नहीं करेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने लोगों को शुभकामना दी। भाजपा नेता और कार्यक्रम आयोजक संगम लाल गुप्ता ने अतिथियों को बुके भेंट कर सम्मानित किया। मां शीतला देवी के धाम की तस्वीर भी भेंट की।
विज्ञापन


भोजपुरी गायक और सांसद मनोज तिवारी ने कई गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मोती सिंह, पूर्व विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह, पूर्व विधायक बृजेश मिश्र सौरभ, लक्ष्मीनारायण पांडेय गुरुजी, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष आचार्य लक्ष्मणाचार्य, साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष रामनारायण साहू, पूर्वमंत्री बृजेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष गणेश नारायण, जिलाध्यक्ष देवानन्द त्रिपाठी, धीरज ओझा, राम सिंह, रामकृष्ण मिश्र गुड्डू, योगेश शुक्ल, संजय सिंह, गिरधारी सिंह, पूर्व प्रमुख प्रदीप सिंह बाले, प्रमोद तिवारी, जवाहर लाल श्रीवास्तव, विहिप संगठन मंत्री मनोज मिश्र,  विनोद पांडेय, विमला शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित कटरामेदनीगंज चौराहे से बाईं ओर बने प्रतापवासिनी मां शीतला देवी धाम के लोकार्पण कार्यक्रम में सोमवार को जबरदस्त भीड़ रही। मंदिर के दूसरे तल पर कड़े वासिनी करुणामयी मां की प्रतिमा स्थापित है। मां के दर्शन को सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। करीब छह साल से चल रहा मां के धाम का निर्माण अब पूरा हुआ। जिस हेलीकॉप्टर से अमित शाह आए थे उसी से मंदिर परिसर के ऊपर पुष्प वर्षा की गई। बेल्हा देवी मंदिर और घुइसरनाथ धाम में भी पुष्पवर्षा हुई। भक्तों के जयकारे से क्षेत्र गूंज रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed