{"_id":"685d858371cab7eca902524d","slug":"five-ultrasound-centers-were-inspected-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-142390-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पांच अल्ट्रासाउंड केंद्रों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पांच अल्ट्रासाउंड केंद्रों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी की। किसी भी सेंटर पर डिस्प्ले बोर्ड नहीं मिला। एक सेंटर पर न तो शौचालय मिला और न ही रेडियोलॉजिस्ट। जांच टीम संयुक्त रिपोर्ट तैयार कर डीएम के पास कार्रवाई के लिए भेज दिया।
रानीगंज एसडीएम दीपक वर्मा और डिप्टी सीएमओ डॉ. शबीब हैदर गौरा सीएचसी के सामने संचालित अनिकेत अल्ट्रासाउंड पर जांच करने पहुंच गए। सेंटर पर न तो किस जांच का कितना पैसा लगता है, इसका बोर्ड मिला और न ही डॉक्टर। इतना ही नहीं मरीजों के लिए शौचालय तक का इंतजाम नहीं किया गया था।
एसडीएम ने अल्ट्रासाउंड संचालक को जमकर फटकार लगाते हुए साफ-सफाई के साथ रेट बोर्ड और सीसीटीवी कैमरा लगवाने का निर्देश दिया। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि रानीगंज तहसील में पांच अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण किया। जांच रिपोर्ट तैयार कर डीएम और सीएमओ के पास भेज दिया गया है। कार्रवाई डीएम स्तर से होगी।