{"_id":"626463ecb6489e3b0c048da4","slug":"five-lakh-reward-sp-leader-arrested-in-kolkata-with-chairman-yadav-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : पांच लाख का इनामी सपा नेता सभापति यादव भाई संग कोलकाता में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : पांच लाख का इनामी सपा नेता सभापति यादव भाई संग कोलकाता में गिरफ्तार
Sun, 24 Apr 2022 02:09 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 24 Apr 2022 02:09 AM IST
सार
आसपुर देवसरा के पूर्व प्रमुखपति सभापति यादव व उसके भाई सुभाष यादव के खिलाफ डेढ़ साल पहले पट्टी व देवसरा थाने में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुए थे। इसके बाद दोनों फरार हो गए।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पांच-पांच लाख के इनामी पूर्व प्रमुखपति देवसरा व सपा नेता सभापति यादव व उसका भाई सुभाष यादव कोलकाता पुलिस की गिरफ्त में आ गए। शनिवार को दिनभर दोनों की गिरफ्तारी की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होती रही। हालांकि जिले की पुलिस ऐसी किसी सूचना से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
आसपुर देवसरा के पूर्व प्रमुखपति सभापति यादव व उसके भाई सुभाष यादव के खिलाफ डेढ़ साल पहले पट्टी व देवसरा थाने में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुए थे। इसके बाद दोनों फरार हो गए। पंचायत चुनाव में भी उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए। फरारी के साथ ही उस पर पुलिस द्वारा घोषित इनाम की राशि भी बढ़ती चली गई। पुलिस ने सभापति यादव व उसके भाई सुभाष के ऊपर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उनकी तलाश में एसटीएफ भी लगी थी। शनिवार को सोशल मीडिया पर सभापति यादव व उसके भाई सुभाष को कोलकाता के सियालदह रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार करने की खबर वायरल होती रही। हालांकि पट्टी व देवसरा पुलिस ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार कर रही है। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने भी दोनों की गिरफ्तारी की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन