फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Five Gutties seized, one thousand fine on the occupant

पांच गुमटियां जब्त, कब्जा करने वाले पर एक हजार जुर्माना

Sat, 18 Dec 2021 11:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Five Gutties seized, one thousand fine on the occupant
शहीद उद्यान के समीप रोड किनारे फुटपाथ पर लगी गुमटी को ट्राली में रखते पालिकाकर्मी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
शनिवार को शहर का अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका की टीम सड़कों पर उतरी। डीएम आवास से लेकर पुलिस लाइन होते हुए टंडन तिराहे तक अतिक्रमण हटाया गया। कचहरी की दीवार के सहारे चाय की दुकान लगाने वाले लोगों से पालिका के कर्मचारियों की तकरार हुई। इस दौरान पालिका कर्मचारियों ने पांच गुमटियां जब्त करते हुए एक दुकानदार पर एक हजार रुपये का जुर्माना ठोंका।
विज्ञापन

शहर से अतिक्रमण व होर्डिंग्स हटाने का अभियान शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। जिलाधिकारी आवास को जाने वाले मार्ग से अतिक्रमण व होर्डिंग्स हटाने के दौरान पटरी पर दुकान लगाने वाले मौर्या मिष्ठान भंडार के मालिक को ईओ मुदित सिंह ने चेेतावनी दी।
विज्ञापन

इसके बाद पालिका की टीम जिलाधिकारी आवास होते हुए लोक निर्माण विभाग कार्यालय पहुंची। टीम यहां से अतिक्रमण हटाते हुए पुलिस लाइन गेट गई। पुलिस लाइन गेट से दो गुमटियों को पालिका की टीम ने जब्त करते हुए वाहन पर लादकर शहीद उद्यान भेज दिया। इसके बाद टीम टंडन तिराहे की ओर बढ़ी। कचहरी की दीवार के सहारे चाय की दुकान वालों का अतिक्रमण हटाने का हटाने पर लोग विरोध करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता भी उनके समर्थन में आ गए। इस कारण पालिका कर्मचारियों को पीछे हटना पड़ा। शहीद उद्यान में गुमटियों को रखवाने के बाद एक दुकानदार पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान अफरातफरी का माहौल रहा। सड़कों व पटरियों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी देते हुए ईओ मुदित सिंह ने कहा कि यदि दोबारा अतिक्रमण दिखा तो जुर्माना लगाया जाएगा।

अंबेडकर चौराहे के समीप पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाये जाने के दौरान ईओ से निर्माण न तोड़ने के लिए व

अंबेडकर चौराहे के समीप पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाये जाने के दौरान ईओ से निर्माण न तोड़ने के लिए व- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed