फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Firing, swirling of swivel chairman's house

कुंडा चेयरमैन के घर धावा बोलकर की फायरिंग, बवाल

Thu, 28 Feb 2019 12:35 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
Firing, swirling of swivel chairman's house
firing - फोटो : अमर उजाला
 चेयरमैन सीमा यादव के घर पर कुछ लोगों ने बुधवार की रात धावा बोलकर अंधाधुंध फायरिंग की। गोलीबारी के दौरान एक युवक के पैर में गोली लग गई। फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। हर कोई खौफजदा दिखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखा और हमलावरों की बुलेट बरामद की। दोनों ओर से पुलिस को तहरीर दी गई लेकिन खबर भेजे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन


नगर पंचायत कुंडा की चेयरमैन सीमा यादव पत्नी गुलशन यादव की रंजिश जगजाहिर है। सीमा के देवर छविनाथ यादव सपा के जिला उपाध्यक्ष भी हैं। बुधवार की रात करीब नौ बजे बुलेट सवार व पैदल कुछ लोग कुंडा के वैष्णो कालोनी स्थित चेयरमैन के आवास पर आ धमके। प्रत्यक्षदशयों की मानें तो गाली गलौज के दौरान लोग फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन


जिससे आसपास मौजूद लोग खौफजदा होकर अपने घरों में छिप गए। कुछ देर तक फायरिंग करने वाले हमलावर भाग निकले। गोली बारी के दौरान बब्बन सिंह निवासी डंडौली के पैर में गोली लग गई।  भागने के दौरान हमलावरों की बुलेट छूट गई। सूचना मिलने पर कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल से खोखा बरामद करने के साथ ही हमलावर की बुलेट कब्जे में ले ली। सपा नेता छविनाथ यादव ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते यह घटना हुई है। कोतवाली पहुंचे बब्बन सिंह को घायल अवस्था में उपचार के लिए पुलिस ने सीएचसी भेजा। दोनों पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगा रहे थे।


घटना की जानकारी के बाद सीओ राधेश्याम मौके पर पहुंचे। चेयरमैन के घर पर दो पुलिसकर्मी तैनात करते हुए बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। घटना की छानबीन के बाद कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed