फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   firing on police chowki

पुलिस चौकी के करीब फायरिंग, भगदड़

Sun, 02 Sep 2018 11:01 PM IST
pratpgarh
pratpgarh Updated Sun, 02 Sep 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
शहर के मकंद्रूगंज पुलिस चौकी के करीब मामूली विवाद को लेकर दो युवकों के बीच मारपीट हो गई। तभी मारपीट करने वाला युवक पिस्टल से फायरिंग करने लगा। इससे वहां भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। युवक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के कपूर चौराहे के करीब संतोष कुमार पांडेय की शराब की दुकान के पास शनिवार की रात ऋषभ खंडेलवाल पुत्र उमाशंकर खंडेलवाल निवासी बख्शी तालाब लखनऊ खड़ा था। उसका आरोप है कि इस दौरान श्याम बिहारी गली का रहने वाला नितिन शर्मा उर्फ गंगू पुत्र कल्लू शर्मा आ गया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर उनके बीच मारपीट होने लगी। अचानक नितिन उर्फ गंगू ने पिस्टल निकाल लिया और फायरिंग करने लगा। जिससे वहां पर भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए ऋषभ भाग निकला। करीब 5-6 राउंड फायरिंग के बाद नितिन वहां से चला गया। इससे दहशत का माहौल पैदा हो गया। घटना की जानकारी पर मकंद्रूगंज पुलिस के साथ ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर ऋषभ सामने आया। उसने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी नितिन उर्फ गंगू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी ने बताया कि ऋषभ भी श्याम बिहारी गली का रहने वाला है। वह लखनऊ में कारोबार करता है। छानबीन में शराब पीने के बाद विवाद होने की बात सामने आई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed