फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   fire in pratapgarh

बड़ी घटनाओं के बाद आती है कार्रवाई की याद

Fri, 19 Jun 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 19 Jun 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
fire in pratapgarh
जिले में बड़ी घटनाओं के बाद ही प्रशासन को कार्रवाई की याद आती है। मगर दिन बीतने के साथ ही अधिकारी सब कुछ भूल जाते हैं और सब कुछ पहले की तरह चलने लगता है। जीजीआईसी के पीछे मकान के गोदाम में लगी आग के बाद एसडीएम सदर जेपी मिश्र ने दावा किया था कि शहरियों की जान खतरे में डालने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए कई लोगों को नोटिस देने की भी बात कही गई थी, लेकिन हकीकत में कुछ नहीं दिखा।
विज्ञापन


करीब ढाई माह पूर्व जीजीआईसी के पीछे रुई व प्लास्टिक के थोक कारोबारी के मकान में बने गोदाम में भीषण आग लग गई थी। इससे आसपास के लोगों की जान पर भी खतरा मंडराने लगा था। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया था। व्यापारी ने अपने आवास में ही गोदाम बनाया था। बिना अनुुमति के रिहायशी आवास को व्यवसाय के लिए प्रयोग कर दूसरों की जिदंगी जोखिम में डालने के मामले को प्रशासन ने बड़ा गंभीरता से लिया। अमर उजाला ने भी शहरियों की जिंदगी के साथ हो रहे खिलवाड़ को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम सदर ने दर्जन भर से अधिक कारोबारियों को चिह्नित करते हुए नोटिस भेजने की बात कही थी। चेेताया था कि यदि मकानों का प्रयोग व्यवसाय में करते मिलेंगे तो सख्त कार्रवाई होगी, लेकिन ढाई माह बाद भी ऐसी कोई कार्रवाई प्रशासन ने नहीं की। अब तो लोग कहने लगे है कि प्रशासन केवल घटनाओं के बाद ही चेतता है। कुछ दिन बीतने के बाद सबकुछ भुला देता है। अब देखना यह है कि इस घटना के बाद मानक के विपरीत मिलने वाले होटलों व दूसरे संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई का दावा करने वाले अधिकारी अपने वादे पर कितना खरा उतरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed