{"_id":"566c7ac72085d7baec07ebafd177000b","slug":"fire-in-pratapgarh-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 19 Jun 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने होटल गोयल रेजीडेंसी में हुई घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने का आदेश दिया है। जांच में पुलिस अधिकारियों संग इंजीनियरिंग विभाग के लोगों को रखा गया है। होटल के नक्शे को लेकर भी प्रशासन छानबीन कर रहा है। गोयल रेजीडेंसी में आग से दस लोगों की मौत के साथ ही दर्जन भर से अधिक लोगों के झुलसने और घायल होने से प्रशासन सहमा हुआ है।
डीएम व पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि घटना की उच्चस्तरीय जांच का आदेश दे दिया गया है। इसके लिए एडीएम पुनीत शुक्ला की अध्यक्षता में एक टीम गठित की गई है। इसमें बिजली विभाग के एसडीएओ, जेई, जल निगम के अधिशासी अधिकारी व एएसपी पश्चिमी दिनेश सिंह को शामिल किया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। शुक्रवार को ही अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। होटल में बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाते हुए वहां पीएसी और चौकी प्रभारी को तैनात कर दिया गया है।