फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fire continues to wreak havoc, crops burnt to ashes, cattle scorched

Pratapgarh News: आग का कहर जारी, फसल जलकर राख, मवेशी झुलसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Fire continues to wreak havoc, crops burnt to ashes, cattle scorched
जिले में मंगलवार को भी आग का कहर जारी रहा। कहीं शाॅर्ट सर्किट से गेहूं की फसल जलकर राख हुई तो कहीं आग से रिहायशी छप्पर जला। आग में मवेशी संग गृहस्थी के सामान भी जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

बीरापुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के जामताली पंडितान निवासी विष्णु दत्त मिश्र के खेत में गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई थी। वह गेहूं के फसल की कटाई की तैयारी में थे। खेत के करीब ही विद्युत ट्रांसफाॅर्मर लगा है। मंगलवार को अचानक विद्युत ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग पकड़ लिया। जब तक लोग आग पर काबू पाते। इससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने सोमनाथ मिश्र,, गणेश दत्त मिश्र, प्रकाश दत्त मिश्र, शेष दत्त मिश्रा, रजनीश दत्त मिश्र के गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक करीब पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, गेंहू की फसल राख

जलेसरगंज। लालगंज कोतवाली के सराय लालमती निवासी वशिष्ठ मुनि द्विवेदी के गेहूं के खेत में मंगलवार को विद्युत तार के शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। आग के चलते खेत में काटकर रखी गई गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस व राजस्वकर्मियों ने आग से हुए नुकसान का जायजा लेकर उच्चाधिकारियों को आख्या भेजी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने से मवेशी जले, गृहस्थी का सामान जला
दिलीपपुर। क्षेत्र के दहेरखुर्द बिंदागंज निवासी कृष्णमणि दुबे के छप्पर में मंगलवार को अचानक आग लग गई। पशुशाले में बंधी दो भैंस बुरी तरह झुलस गईं। आग विकराल रूप धारण करते हुए शेषमणि, सूर्यमणि, सुनील के छप्पर तक पहुंच गई। आग की चपेट में आने से छह छप्पर जलकर राख हो गए। आम, महुआ, कटहल के पेड़ जल गए। आग बुझाने के लिए ग्रामीण बाल्टी लेकर दौड़ भाग करते रहे। आग की तेज लपटों के बीच लोग करीब नहीं जा पा रहे थे। सूचना मिलने के बाद प्रतापगढ़ से पहुंची फायरब्रिगेड ने किसी तरह आग बुझाया। ग्राम प्रधान रेनू सिंह के पति बबलू सिंह, सुनील सरोज ,चंदन सिंह ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू करने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। अपनी जली हुई गृहस्थी देख महिलाएं रोती बिलखती रहीं। वहीं दूसरी ओर बारघाट के प्रेमधर पट्टी जंगल में आग लग गई। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed