{"_id":"5f3c21de8ebc3e4ae528ec2e","slug":"fir-on-17-fake-teachers-after-two-years-pratapgarh-news-ald2838968156","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में जिले के 17 फर्जी शिक्षकों पर दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में जिले के 17 फर्जी शिक्षकों पर दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी डिग्री लगाकर शिक्षक की नौकरी हासिल करने वाले 17 लोगों पर दो साल बाद एफआईआर दर्ज की गई है। इन फर्जी शिक्षकों को बीएसए ने दो साल पहले ही बर्खास्त करके खंड शिक्षा अधिकारियों से मुकदमा दर्ज कराने को कहा था। मगर बीईओ दो साल से फाइल दबाकर बैठे हुए थे। शासन की फटकार पर मंगलवार को सभी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।
बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी करने वाले 17 शिक्षकों को दो वर्ष 2018 में बर्खास्त कर दिया गया था। बर्खास्त करने के साथ ही इनके खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए गए थे। इनसे वेतन की रिकवरी का निर्देश भी दिया गया था। लेकिन, संबंधित बीईओ ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कराया। शासन ने जब अफसरों से एफआईआर की कॉपी मांगी तो पता चला कि अभी इन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी ही नहीं दर्ज कराई गई है। इस मामले में शासन ने सख्त रुख अपनाया तो शिक्षा विभाग के अधिकारी हरकत में आए। फर्जी शिक्षकों पर 24 घंटे के अंदर 10 विकास खंडों के केस दर्ज कराया गया है। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार की सुबह आदेश जारी कर खंड शिक्षा अधिकारियों से एफआईआर की नकल मांगी थी। उन्होंने बताया कि सभी ने प्राथमिकी दर्ज करा दी है।
इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
ब्रजेंद्र कुमार, प्राइमरी स्कूल, समसपुर कुंडा
शिवमूरत सिंह, प्राइमरी स्कूल, सरायस्वामी बाबागंज
रमीज खान, प्राइमरी स्कूल, चांदपुर मंगरौरा
जाकिरा बानो, प्राइमरी स्कूल, मनैतापुर बेलखरनाथधाम
संजीव कुमार, प्राइमरी स्कूल, पूरेविश्राम रामपुर संग्रामगढ़
सुषमा वर्मा, प्राइमरी स्कूल, नरायनपुर मंगरौरा
रागिनी सिंह, प्राइमरी स्कूल, मोहद्दीनपुर मानधाता
कमलेश कुमार, प्राइमरी स्कूल, पूरेजनक बाबागंज
ऊषा पटेल, प्राइमरी स्कूल, सरायमेंदीराय मानधाता
सुनील शुक्ल, प्राइमरी स्कूल, समा की सराय बिहार
मीना देवी, प्राइमरी स्कूल, आंखो लक्ष्मणपुर
सुबोध सिंह, प्राइमरी स्कूल, मझिलहा सदर
उमा सरोज, प्राइमरी स्कूल, कोठाप्रथम संडवा चंद्रिका
पुष्पा पटेल, प्राइमरी स्कूल, शकरदहा प्रथम बिहार
राकेश कुमार प्राइमरी स्कूल, शाहपुर कुंडा
अरविंद कुमार प्राइमरी स्कूल, विरसिंहपुर रामपुर संग्रामगढ़
रियासत अली, प्राइमरी स्कूल, ढिंगवस प्रथम रामपुर संग्रामगढ़
अब तक 49 फर्जी शिक्षकों पर दर्ज हो चुका मुकदमा
बेसिक शिक्षा विभाग में वर्ष 2017 से अब तक 49 फर्जी शिक्षकों पर मुकदमा हो चुका है। शासन के आदेश पर दो माह पहले भी तीन शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। इन फर्जी शिक्षकों में अधिकांश की बीएड की डिग्री फर्जी मिली थी।19 ऐसे लोग भी मिले थे जो बगैर शिक्षामित्र बने ही सहायक अध्यापक बन गए थे। इन सब लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
अभी और मिल सकते हैं फर्जी डिग्री वाले शिक्षक
जिले में फर्जी डिग्री पर नौकरी करने वाले और शिक्षक मिल सकते हैं। शासन ने विभाग के सभी शिक्षकों के अभिलेखों की जांच कराने को कहा है। हालांकि जांच प्रक्रिया पूरी होने में अभी समय लगेगा।