{"_id":"57cc56c44f1c1b935731731f","slug":"festival-of-hartilika-teej","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्रत रख अक्षय सुहाग की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्रत रख अक्षय सुहाग की कामना
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Sun, 04 Sep 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरितालिका तीज पर बेलखरनाथ शिवधाम पर महिलाओं की भीड़ भोर से ही दर्शन पूजन के लिए उमड़ पड़ी। सुहागिन महिलाओं द्वारा अक्षय सुहाग की कामना से निर्जला व्रत रख कर शक्ति व शिव की उपासना की प्रथा आदि काल से चली आ रही है। यही कारण रहा कि बेलखरनाथ धाम पर सुहागिन महिलाओं का भोर से ही तांता लग गया। व्यास लालबिहारी ओझा ने बताया कि हरितालिका तीज का त्योहार रविवार को होने के कारण विशेष फलदायी है।
इसमें सुहागिनें निर्जला व्रत रखकर देवी जी व शिवजी की उपासना व आरधना करती हैं। इस त्योहार के अवसर पर चंद्र दर्शन न करने की सलाह महिलाओं को दी गई, क्योंकि गणेश चतुर्थी का पर्व शुरू होने के कारण इससे मना किया गया। धाम सेवा समिति के अध्यक्ष रमानाथ सिंह ने बताया कि सावन मास के बाद यह सबसे बड़ा पर्व शिव आराधना का है।