फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fearless miscreants shot Morang businessman, condition critical

बेखौफ बदमाशों ने मोरंग कारोबारी को मारी गोली, हालत गंभीर

Fri, 17 Jun 2022 11:22 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Fearless miscreants shot Morang businessman, condition critical
गर कोतवाली के महकनी में बदमाशों की गोली से घायल युवक बृजदेव मिश्रा। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
नगर कोतवाली के महकनी में शुक्रवार की रात बेखौफ बाइक सवार दो बदमाशों ने मोरंग कारोबारी बृजदेव मिश्र (42) को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन गांव के ही लोगों पर रंजिश में हमला कराने का अरोप लगाते रहे। पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

महकनी निवासी बृजदेव मिश्र ने गांव के करीब ही मोरंग सीमेंट की दुकान खोल रखी है। शुक्रवार रात दुकान बंद करने के बाद वह सामान खरीदने के लिए कटरा बाजार आए थे। सामान खरीदकर घर लौटते समय महकनी मोड़ पर घात लगाए बैठे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली बृजदेव मिश्र के सीने से होते हुए पीठ में फंस गई। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर फायरिंग करते हुए शहर की ओर भाग निकले।
विज्ञापन

आसपास के लोग घायल बृजदेव मिश्रा को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग गांव के ही कुछ लोगों पर रंजिश में हमला कराने का आरोप लगा रहे हैं। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि मोरंग कारोबारी को गोली मारने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed