{"_id":"60f970888ebc3e6d89507e6d","slug":"fearless-miscreants-attacked-khaki-shot-prd-constable-on-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: बेखौफ बदमाशों ने खाकी पर बोला हमला, ड्यूटी पर तैनात जवान को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: बेखौफ बदमाशों ने खाकी पर बोला हमला, ड्यूटी पर तैनात जवान को मारी गोली
Thu, 22 Jul 2021 06:50 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 22 Jul 2021 06:50 PM IST
सार
काफी देर तक जवान पवन तिवारी तड़पता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जवान को अस्पताल में भर्ती कराया। कंधई थाने के दिलीपपुर चौकी में ड्यूटी के दौरान पिकेट ड्यूटी पर जवान तैनात था।
विज्ञापन
ड्यूटी पर तैनात जवान को मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रतापगढ़ में बेखौफ बदमाशों ने खाकी पर हमला बोल दिया। दिन दहाड़े पीआरडी जवान पवन तिवारी को गोली मारी। गोली मारकर बबदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
काफी देर तक जवान पवन तिवारी तड़पता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जवान को अस्पताल में भर्ती कराया। कंधई थाने के दिलीपपुर चौकी में ड्यूटी के दौरान पिकेट ड्यूटी पर जवान तैनात था। पुलिस ने बदमाशों को रुकने के लिए कहा तो फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
जवान पवन तिवारी को बाजू पर गोली लगी है। गोली लगने से काफी खून बह गया। अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। कंधई कोतवाली के शिवसत स्थित सई नदी पुल की घटना है।
विज्ञापन