{"_id":"5c685b58bdec227371486059","slug":"farmers-will-get-2-thousands-in-their-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जमाफी के साथ ही खाते में आएंगे दो-दो हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्जमाफी के साथ ही खाते में आएंगे दो-दो हजार
Sun, 17 Feb 2019 12:23 AM IST
shailendra Kumar
pratapgarh
pratapgarh
Published by: shailendra Kumar
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। जिले के 5,423 किसानों की जल्द ही बल्ले-बल्ले होगी। इन किसानों का कर्ज माफ होने के साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पहली किस्त भी आएगी। यह तोहफा इसी माह के अंत तक मिल जाएगा। कर्जमाफी में छूटे हुए किसानों को लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के पहले राहत मिलने जा रही है।
जिले में कर्जमाफी से वंचित 5,423 किसानों को जल्द ही कर्जमाफी का तोहफा मिल सकता है। पांच माह से ठंप कर्जमाफी पर शासन ने एक बार फिर ध्यान टिका दिया है। कृषि विभाग से छूटे और त्रुटिपूर्ण डाटा अपडेट करके मांगा गया है। शासन ने लगभग पांच माह से कर्जमाफी पर चुप्पी साध रखी थी। इससे किसानों की बेचैनी बढ़ गई थी। मगर लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही शासन को एक बार फिर किसान याद आए, और डाटा तलब किया है। ऐसा माना जा रहा है कि अगले सप्ताह के अंत तक इन किसानों को कर्जमाफी का तोहफा मिल सकता है।
अगर ऐसा होता है, तो किसानों को दोहरा लाभ भी मिलेगा। दरअसल में मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव के पहले ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पहली किस्त का भुगतान करने का निश्चय किया है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि 25 फरवरी तक किसानों के खाते में रुपये आ जाएंगे। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अश्विनी सिंह ने बताया कि किसानों को जो डाटा मांगा है,उसे तैयार करके भेज दिया गया है।