फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Eye flu patients increased the price of dark glasses

Pratapgarh News: आई फ्लू के मरीजों के साथ बढ़ा काले चश्मा का दाम

Fri, 28 Jul 2023 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 28 Jul 2023 09:22 PM IST
विज्ञापन
Eye flu patients increased the price of dark glasses
बचाव के लिए चश्मा लगाकर घूम रहे लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

प्रतापगढ़। आई फ्लू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बचाव के लिए चिकित्सक काला चश्मा लगाने की सलाह दे रहे हैं। इसके साथ ही दुकानदार अब दाम भी बढ़ा रहे हैं। 50 रुपये में मिलने वाला चश्मा इन दिनों दो से ढाई सौ रुपये में बिक रहा है।


अबतक फोटोक्रोमिक चश्मा बहुत कम ही लोग लगाते थे। जब से आई फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हुई तब से इसकी मांग भी बढ़ गई है। इस बीमारी की चपेट में आने से बचने के लिए लोग पहले से फोटोक्रोमिक चश्मा खरीदकर लगा रहे हैं। अबतक सामान्य काला चश्मा 50 रुपये तक में मिल जाता था, मगर इन दिनों दो से ढाई सौ रुपये तक में लोग खरीद रहे हैं। आंखों में चुभन शुरू होते ही चश्मा खरीदकर लोग लगा लेते हैं। जबकि मेडिकल कॉलेज के नेत्र सर्जन डॉ. विवेक त्रिपाठी ने बताया कि आई फ्लू कोरोना जैसे वायरस है। चश्मा लगाने से आई फ्लू जैसे बीमारी से नहीं बचा जा सकता है। चश्मा लगाने से आंखों में धूल नहीं जाती है। धूल से बचाव के लिए चश्मा लगाने के लिए कहा जाता है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी से बचे रहने के लिए किसी दूसरे की रूमाल को हाथ में न ले। आई फ्लू संक्रमित मरीजों से हाथ मिलाने से बचें। उनके करीब जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed