फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Explanation sought from social welfare officer on forming a private firm

Pratapgarh News: निजी फर्म बनाने पर समाज कल्याण अधिकारी से मांगा गया स्पष्टीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought from social welfare officer on forming a private firm
निजी फर्म बनाकर सामूहिक विवाह योजना की धनराशि की हेराफेरी करने के आरोप मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। फर्म बनाने वाले ड्राइवर से भी पूछताछ की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीएम के आदेश पर शुरू जांच कार्रवाई से अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन


सरला कम्युनिकेशन की प्रोपराइटर सुमन शर्मा ने जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र मौर्य पर निजी फर्म बनाकर सामूहिक विवाह योजना की धनराशि का बंदरबांट किए जाने का आरोप लगाया है। ड्राइवर के नाम से भी फर्म बनाकर राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, जेठवारा में साज-सज्जा और मरम्मत कार्य के लिए जारी धनराशि में हेराफेरी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शिकायत का संज्ञान लेकर डीएम ने सीडीओ को जांच का आदेश दिया। सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने डीडीओ को जांच का आदेश दिया। आदेश के बाद डीडीओ ने सामूहिक विवाह योजना और राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय की पत्रावलियों की जांच शुरू की। जांच पूरी होने के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी से आरोप के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर शुरू हुई कार्रवाई से कर्मचारी और अधिकारी अपनी-अपनी कुर्सी बचाने की जुगत में लगे हुए हैं। फिलहाल विभागीय सूत्रों की माने तो शिकायतकर्ता स्वयं राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में सीसीटीवी लगाने का टेंडर लिया था। डीडीओ केएन पांडेय ने बताया कि जांच करीब-करीब पूरी हो चुकी है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed