{"_id":"579b9d014f1c1beb3f21e4df","slug":"exercise","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के डेढ़ सौ गांवों में जल्द लगेंगे एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के डेढ़ सौ गांवों में जल्द लगेंगे एटीएम
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 30 Jul 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के आदेश पर जल्द ही जिले के डेढ़ सौ गांवों में एटीएम लगाए जाएंगे। डीपीआरओ ने पहले चरण में डेढ़ सौ पंचायत भवनों को चिह्नित करके रिपोर्ट शासन को भेज दी है। इससे लोगों को अब धननिकासी के लिए दूर-दराज के एटीएम नहीं जाने पड़ेंगे।
मनरेगा में मजदूरी करने वाले लोगों की दिहाड़ी का भुगतान अब सीधे खाते में होने लगा है। वे दिन भर मजदूरी करते हैं और शाम को जब दूरदराज के बाजार में लगे एटीएम से धननिकासी करने जाते हैं तो पता चलता है कि एटीएम बंद हो गया है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के अन्य लोगों को रुपये की आवश्यकता होने पर एटीएम कार्ड होने के बावजूद दूसरे कस्बे और शहर जाना पड़ता है। इससे उन्हें दिक्कताें का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए शासन ने ग्राम पंचायत के भवनों में एटीएम लगाने का निर्णय लिया है। इसकी जिम्मेदारी डीपीआरओ को दी गई है। डीपीआरओ कुंवर सिंह यादव ने बताया कि करीब 150 ग्राम पंचायत भवनों को चिंहित करके शासन को एटीएम लगाने के लिए रिपोर्ट भेज दी है।
इनमें सबसे ज्यादा एटीएम कलाकांकर और कुंडा क्षेत्र में लगाए जाएंगे। अन्य ब्लाकों में 25 से 30 एटीएम लगाने के लिए जगह चिह्नित की गई है। डीपीआरओ कुंवर सिंह यादव का कहना है कि पहले चरण में डेढ़ सौ एटीएम लगाने के लिए पंचायत भवन चिह्नित कर लिए गए हैं। यहां एटीएम लगने के बाद अन्य ग्राम पंचायत भवनों में एटीएम लगाए जाने के लिए शासन से मांग की जाएगी।